UP Election 2022: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव: सूत्र

By रुस्तम राणा | Published: January 20, 2022 05:24 PM2022-01-20T17:24:02+5:302022-01-20T17:51:51+5:30

अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से आई है।

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav will contest elections from Mainpuri's Karhal Assembly constituency: Sources | UP Election 2022: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव: सूत्र

UP Election 2022: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव: सूत्र

Highlightsआजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं अखिलेश यादव सूत्र के अनुसार, मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चुनावी ताल ठोकते हुए दिखाई दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से आई है। इस समय अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से केवल 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

करहल विधानसभा से इस समय सपा के ही मौजूदा विधायक हैं। साल 2017 विधासनभा चुनाव में पार्टी ने सोवरन सिंह यादव को बीजेपी के रमा शाक्य के खिलाफ उतारा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 40 हजार से अधिक वोट के बड़े अंतर से हराया था।

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। साल 2012 में, जब यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने विधान परिषद का रास्ता अपनाया था। करहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और मैनपुरी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

बता दें कि इससे पहले, कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश के पश्चिमी यूपी के संभल जिले के गुन्नौर निर्वाचन क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ सकते हैं और समाजवादी पार्टी का यहां की राजनीति में हमेशा वर्चस्व रहा है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है। पहला चरण 10 फरवरी को होगा, जबकि अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

Web Title: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav will contest elections from Mainpuri's Karhal Assembly constituency: Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे