सपा ने यूपी की पूर्व मंत्री उमा किरण को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी ने दूसरी बार ये की कार्रवाई, जानिए

By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 05:59 PM2022-01-20T17:59:24+5:302022-01-20T18:11:19+5:30

उमा किरण पुरकाजी सीट से कथित रूप से टिकट मांग रही थी। टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वह नाराज हो गई थीं।

sp expelled former UP minister Uma Kiran for 6 years samajwadi party took this action for the second time | सपा ने यूपी की पूर्व मंत्री उमा किरण को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी ने दूसरी बार ये की कार्रवाई, जानिए

सपा ने यूपी की पूर्व मंत्री उमा किरण को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी ने दूसरी बार ये की कार्रवाई, जानिए

Highlightsत्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किरण पुरकाजी सीट से कथित रूप से टिकट मांग रही थी

मुजफ्फरनगरः समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा किरण को "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। सपा के जिला प्रमुख प्रमोद त्यागी ने किरण के निष्कासन के फैसले के बारे में जानकारी दी है।

त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किरण पुरकाजी सीट से कथित रूप से टिकट मांग रही थी। टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वह नाराज हो गई थीं। उन्हें चंद्रशेखर आजाद नीत आजाद समाज पार्टी (के) ने पुरकाजी से टिकट दिया था। वह उनके साथ एक प्रेस वार्ता में भी दिखी थीं।

गौरतलब है कि साल 2017 में भी सपा ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया था। उस वक्त भी उमा पुरकाजी विधानसभा से टिकट मांग रही थीं और क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली थी। एसपी ने गठबंधन के तहत सीट बंटवारे में यह सीट कांग्रेस को दी थी। तत्कालीन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी आला कमान के निर्देशों का पालन नहीं करने पर उमा किरण को निष्कासित कर दिया था।

Web Title: sp expelled former UP minister Uma Kiran for 6 years samajwadi party took this action for the second time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे