अमरिंदर सिंह (जन्म: 11 मार्च 1942) - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के राजघराने से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता यादविंद्र सिंह पटियाला रियासत के आखिरी राजा थे। अमरिंदर सिंह भारतीय सेना में अफसर रह चुके हैं। अमरिंदर सिंह को राजनीति में लाने का श्रेय राजीव गांधी को दिया जाता है। अमरिंदर सिंह पहली बार 1980 में लोक सभा सासंद चुने गये। अमरिंदर सिंह कुछ सालों तक कांग्रेस से अलग होकर शिरोमणी अकाली दल में चले गये थे लेकिन बाद में वो कांग्रेस में वापस आ गये। साल 2002 में अमरिंदर सिंह पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। मार्च 2017 में अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के सीएम बने थे। Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस की प्रदेश इकाई में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से गठित समिति के समक्ष शुक्रवार को पहुंचे और यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। ...
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्दू बनाम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर आपसी खींचतान थमी नहीं कि महाराष्ट्र से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लेकर सोनिया गाँधी के पास तमाम शिकायतें पहुँच रही हैं। ...
भोलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा और आम आदमी पार्टी (आप) के दो बागी विधायक जगदव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। ...
सीबीएसई द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ...