अकोला महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र का एक शहर है। अकोला शहर, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत, मुरना नदी के किनारे स्थित है। अकोला जिला कपास के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, इसीलिए इसे "कॉटन सिटी" कहा जाता है। ताप्ती नदी घाटी क्षेत्र में स्थित व महत्त्वपूर्ण सड़क तथा रेल जंक्शन वाला अकोला एक वाणिज्यिक केन्द्र है। अकोला एक महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है और यहाँ अमरावती विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं।