आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
भारतीय निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया और तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया। ...
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए ''डिग्री दिखाओ अभियान'' शुरू किया है। इस अभियान के तहत आप नेता हर दिन बारी-बारी से अपनी शैक्षिक योग्यता की जानकारी जनता के साथ साझा करेंगे। ...
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ायेंगे। इन्हीं बच्चों में से कोई भविष्य में देश का पीएम बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर पीएम बने। ...
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने सार्वजनिक चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगाये उस आरोप का समर्थन किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि देश के प्रधानमंत्री को ...
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीईसी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के संबंध में 13 अप्रैल से पहले एक आदेश पारित करने का निर्देश दिया। अदालत के निर्देश का जवाब देते हुए सीईसी प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि 11 अप्रैल को ऐसा ही किया जाएगा। ...
असम दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमंता बिस्व सरमा को अपने घर पर चाय और लंच के लिए आमंत्रित किया था। इसका जवाब देते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार है। ...
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने CBI की शान में कसीदे पढ़े हैं। सोचने वाली बात है कि ये तारीफ सीबीआई की कायशैली के लिए है या इसलिए कि CBI उनकी जेब में है।" ...
सीएम केजरीवाल ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मुझे जेल में डालने की धमकी दी थी और कहा था कि वह मुझे वापस नहीं आने देंगे। एक मुख्यमंत्री को इस तरह की धमकी शोभा नहीं देती। ...