आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
कांग्रेस ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये राजद के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राजद उत्तम नगर, पालम, किराड़ी और बुराड़ी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां, पूर्वांचलियों की अच्छी खासी आबादी है। ...
आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारका और उत्तम नगर में सभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के सदर बाजार, चावड़ी बाजार और करोल बाग में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। ...
केजरीवाल ने 2020-21 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओं में आता ही नहीं तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दें?’’ ...
केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजि ...
केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अगले चार महीनों के अंदर अयोध्या में भव्य और गगनचुंबी राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। वह मौजूद लोगों से यह भी पूछते रहे कि कांग्रेस और आप का वोट बैंक कौन है, इस पर भीड़ नारे लगाती “शाहीन बाग”। ...
आयोग ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और कुमार को चुनाव खर्च की सीमा के पालन के लिये पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार दिल्ली के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ ...
केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार के मामलों में छह महीने में फांसी सुनिश्चित करने के लिए कानून में तत्काल बदलाव करने की ज़रूरत है। दिल्ली की अदालत ने अगले आदेश तक सामूहिक बलात्कार और हत्या के चार दोषियों के मृत्यु वारंट को टाल दिया है। ...
Delhi elections: अमित शाह ने केजरीवाल के झूठे वादे गिनवाते हुए आरोप लगाया कि कहां गए 1000 स्कूल, कहां गए 50 नए कॉलेज, 15 लाख CCTV लगाने थे, कुछ लगा दिए। बाकी कहां हैं, 5000 नई बसें कहां गईं, 8 लाख नई नौकरियां दीं क्या? ...