आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की। ...
मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा है। ...
जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। ...
बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले लोग ही शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ क ...
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि ...
एडीआर ने कहा कि कांग्रेस के भी 15 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। आठ फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 672 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ...
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के 70 में से 42 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीजेपी इसमें दूसरे नंबर पर है। बीजेपी के 26 उम्मीदवारों और कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। ...