आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
इस बार राजधानी में रहने वाले 80 साल से ज्याद उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक नहीं जाना होगा। वे पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) के जरिये मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। ...
केजरीवाल ने लिखा, ''वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें।" ...
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षाबल 70 विधानसभा क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे हैं। ...
दिल्ली चुनाव आयोग ने 80 साल के बुजुर्गों और दिव्यांगों के नाम वोटर लिस्ट में गंभीरता के साथ हाईलाइट और वेरिफाई किया गया था। इसके बाद इन वोटर्स के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया गया। इसे 'बूथ ऐप' का नाम दिया गया है। ...
ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है। यहां से AAP ने अमानतुल्ला खां को इस चुनाव में उम्मीदवार बनाया है , वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी के खिलाफ मैदान में हैं। ...
संजय सिंह ने कहा कि रिठाला विधानसभा क्षेत्र में उन्हें पैसे बांटते देखा गया है। वीडियो में गिरिराज सिंह एक ज्वैलरी दुकान के अंदर दिख रहे हैं। बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है जो गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब 18 घंटे से भी कम वक्त बचा है। चुनाव प्रचार का शोर भले ही थम चुका हो, लेकिन राजनीतिक पारा अभी भी हाई है। वोटिंग से पहले जांच एजेंसियों के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बयानबाजी का एक नया दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के पा ...