आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
बैठक के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कमेटी बड़े स्तर पर प्रचाारित करेगी कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर फेक मैसेज जो दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाता है उसे शेयर,रीट्वीट,फारवर्ड करते हैं तो इससे आपको 3 साल की सज़ा हो सकती है। ...
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि उसने सात मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए लेकिन कोई कारण नहीं बताया। स्टेशनों को हालांकि बाद में खोल दिया गया। ...
पुलिस ने मीडिया को बताया कि ख्याला इलाके में सटोरियों पर रेड हुई थी, जिसमें गोली चल गई। पुलिस वाले सिविल कपड़ों में थे। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि दिल्ली में कई जगह पर अफवाह फैली है, लेकिन हिंसा कहीं भी नहीं हुई है। ...
मौजपुर, जाफ़राबाद, बाबरपुर इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्पेशल CP सतीश गोलचा ने लोगों से बात करके उनका विश्वास जीतने की कोशिश की। सतीश गोलचा ने कहा कि पिछले 3 से ज्यादा दिन से कोई घटना नहीं हुई है, इसलिए हमने कर्फ्यू के टाइमिंग में ...
दिल्ली हिंसा में कपिल मिश्रा पर दंगा भड़काने का आरोप है। कपिल मिश्रा का 23 फरवरी की शाम का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह धमकी देते दिख रहे हैं। वीडियो को दिल्ली हाईकोर्ट में दिखाया भी गया था। ...
ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ताहिर हुसैन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। ...
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने राजद्रोह के चार साल पुराने एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी। ...