आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लोकमत मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में मनीष सिसोदिया पर लग रहे आरोपों को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। पढ़ें उनका पूरा इंटरव्यू... ...
दिल्ली में सरकार चला रही 'आप' ने दावे किया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई आबकारी नीति के जांच में क्लीन चिट दे दी है। लेकिन 'आप' के दावे के उलट सीबीआई ने पार्टी के बयान का खंडन करते हुए कहा कि नई आबकारी न ...
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आप नेता आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और एलजी के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार 2024 के लिए इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष के चेहरे के रूप में या यूं कहें प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में अपने - अपने दावे ठोक रहे हैं। ...