आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
पूर्व नौकरशाहों ने सीईसी को लिखे पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा लालच देने के इस तरह के प्रयासों का उस लोकतांत्रिक तानेबाने पर बहुत असर होता है जिसके साथ भारत में चुनाव करवाये जाते हैं। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुधवार से बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध कराए जाएंगे। ...
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बना रही है। ...
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की मांग रखी है। यह चिट्ठी AAP के गौतम बौद्ध नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन की ओर से लिखी गई है। ...