आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने 11 सितंबर को प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया था और मामले में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार और द ...
अहमदाबाद पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। ...
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम बहुत ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।’’ ...
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के लिए मंजूरी दे दी है। इस साल जून में बस खरीद में अनियमितता संबंधी शिकायत एलजी के पास पहुंची थी। ...
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "गुजरात बदलाव माँग रहा है। जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में निकालेंगे यात्रा।’’ ...
दिल्ली में शासन करने वाली आम आदमी पार्टी पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के गृह प्रदेश गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति के तहत काम कर रही है। इसके तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात दौरा करने जा रहे हैं। ...