आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Himachal assembly polls: हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की और 27 पर आगे चल रही है, कांग्रेस को 37 पर तथा निर्दलीय को तीन सीटों पर बढ़त है। ...
गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। सुबह 11 बजे तक रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे थी। अगर ये रुझान सीट में बदलते हैं तो भाजपा राज्य में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना देगी। ...
हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के शुरूआती बढ़त पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि राज और रिवाज में 20-20 चल रहा है, भाजपा स्लॉग ओवर में धुआंधार बैटिंग करेगी। ...
गुजरात की द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। ...
गुजरात में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। भाजपा नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि पार्टी 135 से 145 सीटें जीतेगी। ...
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और पहले एक घंटे में सभी 68 सीटों के शुरुआती रुझान भी सामने आए हैं। ...