Gujarat Election Results: रुझानों में BJP की आंधी जारी, कांग्रेस और AAP पीछे

By संदीप दाहिमा | Published: December 8, 2022 10:12 AM2022-12-08T10:12:08+5:302022-12-08T10:18:14+5:30

Next

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जैसे-जैसे रूझान आने शुरू हुए एक बात तो स्पष्ट तरीके से साफ हो रही है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है। (क्रेडिट ANI)

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सारे दावे को धता बताते हुए अपनी स्थिति को मदबूत बनाये रखा है (क्रेडिट ANI)

लेकिन गुजरात की द्वारका ज‍िले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। (क्रेडिट ANI)

गढ़वी और भाजपा प्रत्याशी के बीच लगातार उतार-चढ़ाव की नूरा-कुश्ती जारी है। (क्रेडिट ANI)

भारतीय चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9 बजे तक साझा की गई जानकारी के अनुसार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट मिला है और उसका वोट प्रतिशत 54 फीसदी है, वहीं विपक्षी दल कंग्रेस को 30.1 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 11.9 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।