आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आम आदमी पार्टी (आप) के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने रविवार को कहा कि प्रदेश में जनता ‘आप’ के साथ है और पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी। जून ने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ...
केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि अध्यादेश ने निर्वाचित सरकार को पूरी तरह से "दरकिनार" कर दिया है। ...
दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बाढ़ के बीच बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं। ...
कांग्रेस ने बेंगलुरु में चल रही विपक्ष की दो दिवसीय बैठक के बारे पहले दिन की समाप्ति पर कहा कि बैठक के आखिरी दिन सीट-बंटवारे के लिए फार्मूला बनाने, भाजपा विरोधी मोर्चे का नाम तय होने और कॉमन एजेंडा पर वृहद चर्चा होने की उम्मीद है। ...
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यमुना बैराज को दिल्ली सरकार को सौंप देने की मांग की है। ITO बैराज के 5 गेट ना खुलने की वजह से रेग्यूलेटर टूटे और यमुना का जलस्तर बढ़ गया। ...
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रमुख राजनीतिक समिति की बैठक के बाद और दिल्ली की नौकरशाही पर नियंत्रण वापस लेने वाले विवादास्पद केंद्रीय आदेश के खिलाफ आप के अभियान के समर्थन में कांग्रेस के सामने आने के कुछ घंटों बाद आज बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति की पुष ...
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केवल दिल्ली अध्यादेश ही नहीं, देश में संघवाद को नुकसान पहुंचाने, राज्यपालों के माध्यम से राज्यों के मामलों में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास का हम समर्थन नहीं करने जा रहे हैं। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी ने शनिवार को पार्टी द्वारा दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई का समर्थन करने की संभावना का संकेत दिया। ...