"दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं", दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 18, 2023 01:59 PM2023-07-18T13:59:57+5:302023-07-18T14:07:20+5:30

दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बाढ़ के बीच बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं।

"Delhi's Part Time Chief Minister Doing Political Tourism In Bengaluru Amidst Floods", Delhi BJP President Virendra Sachdeva Taunted | "दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं", दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया तंज

"दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं", दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया तंज

Highlightsदिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाया बाढ़ पीड़ित जनता को धोखा देने का आरोपदिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने केजरीवाल को बताया दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्रीवीरेंद्र सचदेव ने कहा कि दिल्ली के पार्ट टाइम सीएम बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म का मजा ले रहे हैं

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता बाढ़ की मार झेल रही है और वो राजनीति की गोटी सेट करने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में सियासत गांठ रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने बेहद तंज भरे लहजे में कहा कि दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बाढ़ के बीच बेंगलुरु में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं।

भाजपा की ओर से सीएम केजरीवाल को इस कारण से घेरा जा रहा है क्योंकि वो आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाने और भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बीते सोमवार से बेंगलुरु में जमे हुए हैं, जहां विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक चल रही है। दिल्ली भाजपा ने आरोप लगाया  है कि जिस दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को वोट दिया है, उन्होंने उस जनता के साथ गद्दारी करते हुए बाढ़ के मुश्किल समय में दिल्ली में रुकने की बजाय विपक्षी दलों की बैठक में बेंगलुरु जाना ज्यादा पसंद किया।

इस संबंध में दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आचरण से बताते हैं कि वो दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री हैं। यही कारण है कि जब दिल्ली को केजरीवाल की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वो बेंगलुरु जाकर कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि दिल्ली आज अपने मुख्यमंत्री पर शर्मसार है कि उसने ऐसे वक्त में जनता से मुंह मोड़ लिया है, जब उसे बाढ़ पीड़ितों के बीच में होना चाहिए था। दिल्ली बाढ़ की दूर्दशा से जूझ रही है, हजारों लोग सड़कों पर सोने को मजबूर हैं लेकिन सीएम केजरीवाल तो बेंगलुरु जाकर पॉलिटिकल टूरिज्म करने में व्यस्त हैं।

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का नैतिक कर्तव्य बनता था कि वो बाढ़ के कारण पैदा होने वाली बीमारियों पर नजर रखते, दिल्ली में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचाई जा रही राहत सुविधाओं को मॉनिटर करते लेकिन उन्हें दिल्ली की जनता की कोई परवाह नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए बेंगलुरु जाना ज्यादा बेहतर समझा। इसलिए अब दिल्ली की जनता भी मांग कर रही है कि उसे अपने लिए पार्ट टाइम मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।

Web Title: "Delhi's Part Time Chief Minister Doing Political Tourism In Bengaluru Amidst Floods", Delhi BJP President Virendra Sachdeva Taunted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे