आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 9,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 2500 मतों से पीछे चल रहे हैं। ...
Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली कांग्रेस से प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाएगा कि ऐसे नतीजे के कारण क्या रहे। ...
रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है। निर्वाचन आयोग के आकड़ों से यह जानकारी मिली है। प्रारंभिक रुझान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव द्विदलीय हैं और कांग्रेस कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही। ...
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ''चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं है जो टैम्पर प्रूफ हो। एक क्षण के लिए जरा सोचिए कि कोई विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं करता? " ...
चुनाव आयोग के अनुसार जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर लगभग 700 वोट से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। ...
Mustafabad seat Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 रिजल्ट: उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा की मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में बीजेपी से जगदीश प्रधान, आप से हाजी युनूस और कांग्रेस से अली मेहंदी दावेदारी चुनावी मैदान में हैं। ...
सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं। ...
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं से प्रभावित रहे सीलमपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अब्दुल रहमान भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा से 743 मतों से आगे चल रहे हैं। ...