Delhi Assembly Elections Results: पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी 700 वोट से पीछे, जानिए यहां का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 12:16 PM2020-02-11T12:16:17+5:302020-02-11T12:16:17+5:30

चुनाव आयोग के अनुसार जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर लगभग 700 वोट से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

Delhi Assembly Elections Results: Former Law Minister Jitendra Singh Tomar's wife behind by 700 votes, know the situation here | Delhi Assembly Elections Results: पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी 700 वोट से पीछे, जानिए यहां का हाल

पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’

Highlightsदिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था।नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन चुनाव आयोग के अनुसार जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर लगभग 700 वोट से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’

गलत जानकारी देने के लिए तोमर का 2015 का निर्वाचन खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के निर्वाचन को खारिज किया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित गलत जानकारी देने के लिए उनका निर्वाचन खारिज किया गया है।

अदालत ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता तोमर द्वारा शैक्षणिक योग्यता के बारे में की गई गलत घोषणा कि उनके पास एलएलबी की वैध डिग्री है, से ‘‘मतदाता के निष्पक्ष मतदान का अधिकार विफल हुआ और उन्हें फुसलाया गया।’’

 

Web Title: Delhi Assembly Elections Results: Former Law Minister Jitendra Singh Tomar's wife behind by 700 votes, know the situation here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे