Delhi Assembly Elections Results: नौ हजार वोट से आगे सीएम केजरीवाल, 2500 वोट से पीछे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 12:33 PM2020-02-11T12:33:32+5:302020-02-11T12:33:32+5:30

चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 9,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 2500 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Delhi Assembly Elections Results: CM Kejriwal ahead by nine thousand votes, Deputy Chief Minister Manish Sisodia behind by 2500 votes | Delhi Assembly Elections Results: नौ हजार वोट से आगे सीएम केजरीवाल, 2500 वोट से पीछे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों में से आप 56 और भाजपा 14 पर आगे चल रही है।

Highlightsस्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पिछड़ गए हैं।

चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 9,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 2500 मतों से पीछे चल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एस. सी. वत्स से 3159 से आगे चल रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 70 सीटों में से आप 56 और भाजपा 14 पर आगे चल रही है। आप ने 2015 विधानसभा चुनाव में 67 सीटें अपने नाम की थी। 

Web Title: Delhi Assembly Elections Results: CM Kejriwal ahead by nine thousand votes, Deputy Chief Minister Manish Sisodia behind by 2500 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे