सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और कोई भी यह यकीन नहीं कर पा रहा कि वो अब इस दुनिया में नही रहें। अब श्रद्धा कपूर ने सुशांत की मौत पर एक इमोशनल नोट लिखा है। ...
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का शव रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। उनके निधन से फैंस और बॉलीवुड सदमे में है। वहीं, अब सुशांत की मौत के बाद उनका पालतू कुत्ता फ ...
अभिनेता वरुण बडोला का कहना है कि फिल्म और टीवी उद्योग में काम करने में शारीरिक से अधिक मानसिक चुनौतियों का सामना होता है और यही वजह है कि कलाकार को मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। ‘कोशिश - एक आशा’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘अस्तित्व ...
सुशांत की मौत से हर कोई दुखी है। सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म काय पो चे के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने स्पेशल तरीके से ट्रिब्यूट देने का प्लान बनाया है। ...