सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, कहा- टेलिस्कोप से मुझे भी दिखाया था चांद

By अमित कुमार | Published: June 18, 2020 09:46 PM2020-06-18T21:46:19+5:302020-06-18T21:51:45+5:30

सुशांत के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और कोई भी यह यकीन नहीं कर पा रहा कि वो अब इस दुनिया में नही रहें। अब श्रद्धा कपूर ने सुशांत की मौत पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

actress Shraddha Kapoor said Sushant danced to his own tune | सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, कहा- टेलिस्कोप से मुझे भी दिखाया था चांद

सुशांत के जाने से टूटे परिवार वाले। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsफिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अब सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखा है। सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां बृहस्पतिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। सुशांत की अस्थियां उनके पिता के के सिंह, बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा में प्रवाहित कर दीं।

बहती हवा सा था वो, उड़ती पतंग सा था वो, कहां गया उसे ढूंढ़ो...। सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर अगर फिल्म थ्री इडीयट्स का ये गाना फिल्माया जाए तो वो बिल्कुल फिठ बैठेगा। सुशांत क्रिएटिव माइंड के पर्सन थे। वह अपने जीवन हमेशा कुछ अलग और नया करने की कोशिश करते रहते थे। यही वजह है कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। 

फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अब सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखा है। श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'जो भी हुआ उसे कुबूल कर पाना मुश्किल है। सुशांत के जाने से एक बड़ा खालीपन महसूस हो रहा है। वह अपने जिंदगी को एन्जॉय करता था, उसकी हर चीज में खूबसूरतू ढूढ़ने की आदत भी कमाल थी। वो अपनी ही धुन पर नाचता था। 

श्रद्धा कपूर को सुशांत ने टेलिस्कोप से दिखाया था चांद

श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा कि एक बार वह सुशांत के घर गई थी और इस दैरान सुशांत ने उन्हें टेलिस्कोप से चांद दिखाया था। छोटी छोटी चीजों में दिलचस्पी लेने वाला सुशांत इस तरह दुनिया छोड़कर चला जाएगा किस ने सोचा था। मैं तुम्हें याद करूंगी प्यारे सुशांत।'' बता दें कि  सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां बृहस्पतिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। सुशांत की अस्थियां उनके पिता के के सिंह, बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा में प्रवाहित कर दीं।

 

सुशांत के जाने से टूटे परिवार वाले

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि परिवार बिना किसी परेशानी के अपने गृहनगर पहुंच गया है। उन्होंने लिखा, "कल ही अपने पटना स्थित घर पहुंच गए। जिन लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की, जिन्होंने मदद की, उनका धन्यवाद।’ मुंबई पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि सुशांत अवसाद की दवा लिया करते थे। मुंबई में पवन हंस शवदाह गृह में अभिनेता का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और फिल्म एवं टीवी उद्योग के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया था।

Web Title: actress Shraddha Kapoor said Sushant danced to his own tune

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे