लाइव न्यूज़ :

French Open 2019 semifinals: लाल बजरी पर छठी बार रोजर फेडरर vs राफेल नडाल की जंग, जानिए कौन पड़ा है भारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 7, 2019 16:20 IST

Roger Federer Vs Rafael Nadal: फ्रेंच ओपन 2019 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं राफेल नडाल और रोजर फेडरर, जानिए अब तक कौन पड़ा है भारी

Open in App
ठळक मुद्देराफेल नडाल रोजर फेडरर के खिलाफ हुए हुए 38 मुकाबलों में 23-15 से आगे हैंनडाल-फेडरर के बीच फ्रेंच ओपन में हुए पांच मुकाबलों में से सभी में राफा ने जीत हासिल की है

फ्रेंच ओपन के फाइनल शुक्रवार को टेनिस इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ियों स्पेन के राफेल नडाल का मुकाबला स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा। 17 ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल जहां अपने 12वें फ्रेंच ओपन की तलाश में उतरेंगे तो वहीं रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम विडेता रोजर फेडरर रोलां गैरां में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।  

ये इन दोनों के बीच कुल 39वां मुकाबला होगा। फ्रेंच ओपन में नडाल और फेडरर की ये आठ साल बाद पहली भिड़ंत होगी। इन दोनों के बीच फ्रेंच ओपन में आखिरी टक्कर 2011 के फाइनल में हुई थी, जिसमें नडाल ने जीत हासिल की थी। 

वैसे तो फेडरर ने इन दोनों के बीच हुए आखिरी पांच मुकाबलों में नडाल को मात दी है लेकिन फ्रेंच ओपन में इन दोनों के बीच खेले गए कुल पांच मैचों में से (जिनमें चार फाइनल हैं) हर बार नडाल ने बाजी मारी है। इन पांचों मुकाबलों में फेडरर कभी भी एक से ज्यादा सेट नहीं जीत पाए। 

राफेल नडाल vs रोजर फेडरर

-फेडरर और नडाल के बीच खेले गए 38 मैचों में नडाल 23-15 से आगे हैं।

-फ्रेंच ओपन में इन दोनों के बीच हुए 5 मुकाबलों में नडाल ने पांचों में जीत हासिल की है, जिनमें से चार तो फाइनल में दर्ज की गई जीत है।

-फेडरर ने आखिरी पांचों मुकाबलों में नडाल को मात दी है। 

-क्ले कोर्ट पर इन दोनों के बीच हुई 15 भिड़ंत में नडाल ने 13 जबकि फेडरर ने 2 में जीत हासिल की है।

-ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में नडाल और फेडरर 12 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें नडाल 9-3 से आगे हैं।

-ग्रैंड स्लैम फाइनल में नडाल-फेडरर का मुकाबला 9 बार हुआ है, इनमें से नडाल ने 6 जबकि फेडरर ने 3 में जीत हासिल की है।

रोजर फेडररउम्र: 37एटीपी रैंकिंग: 3 (सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग-1)ग्रैंड स्लैम खिताब: 20 (ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018; फ्रेंच ओपन: 2009; विंबलडन: 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017; यूएस ओपन: 2004, 2005, 2006, 2007, 2008) 

2018 फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन: भाग नहीं लियाफ्रेंच ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: (2009 विजेता)

राफेल नडालउम्र: 33एटीपी रैंकिंग: 2 (सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग-1)ग्रैंड स्लैम खिताब: 17 (ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2009; फ्रेंच ओपन- 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018; विंबलडन- 2008, 2010; यूएस ओपन: 2010, 2013, 2017)

2018 फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन: विजेता

फ्रेंच ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018)

टॅग्स :फ्रेंच ओपनरोजर फेडररराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrench Open 2025: विजेता बनने के लिए बस ‘एक पल’ ही निर्णायक है..., हार न मानने का जो जज्बा दिखाया

विश्वFrench Open Final: पहली बार कोको गाफ चैंपियन?, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया

विश्वFrench Open 2025: रिकॉर्ड 25वीं ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा?, सिनर ने 6-4, 7-5, 7-6 से हराकर जोकोविच को किया बाहर, फाइनल में गत चैंपियन अल्काराज़ से टक्कर

विश्वRafael Nadal Retires: 22 ग्रैंड स्लैम खिताब विनर, हार के साथ करियर का अंत?, 80वें नंबर के खिलाड़ी बोटिच वान डे जैंडस्कल्प ने 6-4,6-4 से हराया, वर्तमान और पूर्व प्रतिद्वंद्वी क्या बोले

विश्वराफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की, डेविस कप होगा उनका आखिरी टूर्नामेंट

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!