लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा से लेकर सुनील ग्रोवर तक, 2017 में टीवी इंडस्ट्री की बड़ी कंट्रोवर्सियों का सच!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2017 12:56 IST

कंट्रोवर्सी की बात की जाए तो शायद आपको इसका अंदाजा नहीं होगा कि ये साल अपने जाने के साथ ही कई कंट्रोवर्सी को जन्म देकर जा रहा है।

Open in App

छोटे पर्दे पर आए दिन ऐसी गॉसिप होती रहती हैं जो कंट्रोवर्सी को जन्म देती हैं। हर साल की तरह ये साल भी छोटे पर्दे के लिए विवादों से भरा ही रहा। यह साल अब अपने अंत की तरफ है ऐसे में अगर इस साल हुई कंट्रोवर्सी की बात की जाए तो शायद आपको इसका अंदाजा नहीं होगा कि ये साल अपने जाने के साथ ही कई कंट्रोवर्सी को जन्म देकर जा रहा है। इस कंट्रोवर्सी से ऐसे बिग स्टार का नाम जुड़ा। कई ऐसी कंट्रोवर्सी ने इस साल हंगामा मचाया है, जिनसे कई साथ कई सितारों के आपसी रिश्ते तक हमेशा के लिए खत्म हो गए।

कपिल-सुनील ग्रोवर

विवादों की श्रेणी में जो नाम सबसे ऊपर रहेगा, वो था कपिल-सुनील का। 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त कपिल ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ बदसलूकी की थी। लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक दोनों का विवाद सुर्खियों में है। आपसी विवाद में सुनील ग्रोवर ने शो को अलविदा तक कह दिया था। 

शिल्पा शिंदे 

शिल्पा शिंदे के आरोपों ने इस साल भी विवादों को जन्म दिया। शिल्पा शिंदे ने भाबीजी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुयल हैरेसमेंट का केस फाइल किया। 2016 से चल रहा विवाद फिलहाल कोर्ट तक पहुंच गया है। शिल्पा ने अपने निर्माता पर जबरदस्ती संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। जिस कारण से वह एक बार फिर से विवादों में रहीं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

करीब 9 साल से टीवी का सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार हुआ। इस शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी ने शो छोड़ दिया। इस शो के निर्मात ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने कहा कि भव्य ने शो को धोखा दिया है।

पहरेदार पिया की

सोनी के  शो पहरेदार पिया की  अपने कंट्रोवर्सी के चलते बंद कर दिया गया। इस शो को विवादों के कारण महज कुछ दिनों में ही बंद करना पड़ा। इस शो में 22 साल की लड़की की शादी 12 साल के लड़के के शादी और प्यार को दिखाया गया। इसके साथ ही दोनों को लेकर कई ऐसे सीन भी पेश किए गए जिन्होंने विवादों को जन्म दिया था।

बिगबॉस11

बिग बॉस का शो हमेशा से ही विवादों का घर रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में इस बार सबसे ज्यादा विवादों ने जन्म लिया। जहां आकाश ददलानी के ऊपर हाथ उठाने के कारण प्रियांक शर्मा को घर से निकाला गया। वहीं, खुद को अंडरवर्ड से तालुक्क रखने वाले जुबैर के अपशब्दों के प्रयोग कारण भी शो ने विवादों को जन्म दिया था।  जिसके कारण बार-बार शो अलग-अलग तरीकों से विवादों में रहा। 

टॅग्स :टीवी कंट्रोवर्सीविवाद2017 विवादइयर एंडर 2017
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

ज़रा हटके'बदतमीज़ आदमी..गंदे लोग': टीवी एंकर ने TMC पैनलिस्ट को गंदे इशारे करने पर LIVE डिबेट से भगाया | VIDEO

क्राइम अलर्टAaj Tak की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, लखनऊ की अदालत ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश

टीवी तड़काBigg Boss 18 winner: विवियन डीसेना '100% विनर' हैं, फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा, रजत दलाल पर भारी

टीवी तड़काNew Aadhya In Anupamaa: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जानें टीवी एक्ट्रेस के बारे में जो अनुपमा में निभाएंगी नई आराध्या का किरदार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट