लाइव न्यूज़ :

2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 3, 2026 11:40 IST

अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल रैंडी जॉर्ज ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के कहने पर तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और सेवानिवृत्त हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलेनव वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और हेगसेथ के करीबी माने जाते हैं। अब नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है।जनरल क्रिस्टोफर लेनव के अमेरिकी सेना की कमान संभालने की संभावना है।

वॉशिंगटन: ईरान ने शुक्रवार को कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमले किए, जिससे वहां आग लग गयी। सरकारी कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने हमले की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इस बीच, पेंटागन में अचानक हुए फेरबदल के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को सेवानिवृत्त होने के लिए मजबूर होना पड़ा। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सैन्य नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव किया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने जॉर्ज को तत्काल सेवानिवृत्त होने का आदेश दिया है।

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से पेंटागन में भारी हलचल मच गई है। यह अचानक उठाया गया कदम पेंटागन में चल रहे फेरबदल को दर्शाता है। पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा, "जनरल रैंडी ए. जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जॉर्ज द्वारा राष्ट्र के लिए दशकों तक की गई सेवा के लिए उनका आभारी है। सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

जनरल रैंडी जॉर्ज का कार्यकाल 2027 तक था। उन्हें समय से पहले पद छोड़ना पड़ा है। ट्रंप प्रशासन और रक्षा सचिव हेगसेथ सेना के शीर्ष पर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं, जो उनकी विचारधारा के अनुरूप कार्य करे। रैंडी जॉर्ज की नियुक्ति जो बाइडेन के कार्यकाल में हुई थी और उन्हें पूर्व रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का करीबी माना जाता था, जिसे उनके इस्तीफे का एक मुख्य कारण बताया जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले का विरोध किया था। इसी वजह से उन्हें जबरन सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान में लगी हुई है। युद्धकाल में किसी सैन्य प्रमुख को बदलना एक असामान्य घटना मानी जाती है।

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने सेवानिवृत्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "हम जनरल जॉर्ज की दशकों की सेवा के लिए आभारी हैं, लेकिन अब नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है।" रैंडी जॉर्ज के बाद, जनरल क्रिस्टोफर लेनव के अमेरिकी सेना की कमान संभालने की संभावना है। लेनव वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और हेगसेथ के करीबी माने जाते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?