लाइव न्यूज़ :

एक ही दिन में छोटे पर्दे के इन 4 सेलेब्स ने लिए सात फेरे, जानें कौन बना किसका जीवन साथी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2018 13:25 IST

12 दिसंबर का दिन छोटे पर्दे के सेलेब के लिए बेहद खास रहा। कई ऐसे सेलेब रहे जिन्होंने एक दूसरे का दामन हमेशा के लिए थाम लिया है।

Open in App

12 दिसंबर का दिन छोटे पर्दे के सेलेब के लिए बेहद खास रहा। कई ऐसे सेलेब रहे जिन्होंने एक दूसरे का दामन हमेशा के लिए थाम लिया है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से लेकर एमटीवी फेम रघुराम ने 12 दिसंबर को अपने जीवन साथी को चुन लिया है। इन सभी सेलेब ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी सूचना फैंस को दी है। आइए हम आपको बताते हैं कि वो सितारे हैं जिन्होंने बुधवार को अपना जीवन साथी चुना है।

रघुराम

एमटीवी फेम  फेम रघुराम ने बुधवार को शादी कर ली है। रघुराम ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ सगाई की थी।टीवी की दुनिया के जाने-माने होस्ट रणविजय ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रघु और नताली की शादी की तस्वीर शेयर करके इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि दोनों आज ही शादी के बंधन में बंधे हैं।

अदिति गुप्ता 

 पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने भी फेरे ले लिए हैं।  अदिति आज यानी 12 दिसंबर को बिजनेसमैन कबीर चोपड़ा के साथ शादी करने वाली है।  अदिति गुप्ता की दुल्हन बनी हुई पहली तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आ गई है। सामने आई तस्वीर और वीडियो में अदिति गुप्ता दुल्हन बनी बहुत खुबसुरत लग रही है। अदिति श्रीलंका में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही है। उन्होंने पिछले दिनों अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी।

कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ  की शादी हो गई है। बुधवार को अमृतसर से निकली कपिल की बारात गिन्नी के होमटाउन जालंधर पहुंची। यहां परिवार और दोस्तों के सामने दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया है। कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने सात फेरे ले लिए हैं। दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। इसके गवाह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। गिन्नी की फैमली ने बारात का स्वागत किया। दूल्हे बना कपिल शर्मा बहुत अच्छे लगे। दोनों शादी के बाद मीडिया से रुबरु होने आए।

पारुल चौहान

टीवी एक्‍ट्रेस पारुल चौहान ने भी सात फेरे ले लिए हैं। पारुल की शादी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर जोरों में थीं। अब उन्होंने  मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड चिराग ठक्‍कर से शादी कर ली है। पारुल और  चिराग काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है। एक दिन पहले ही पारुल की मेहंदी की रस्‍म हुई, जिसकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब