लाइव न्यूज़ :

Taarak Mehta Ka Oolta Chashmah: बबीता जी ने किया कुछ ऐसा कि जेठालाल का टूटा दिल, जानिए आागे क्या होगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 16:14 IST

हाल ही में शो के अंदर ऐसा कुछ हुआ है कि जेठालाल का दिल टूट गया है। जेठालाल बबीता को खुश करने के लिए चोको मोको चॉकलेट खरीदता है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के दिलों पर राज करता है।सीरियल में हर रोज नए नए ड्रामें देखने को मिलते रहते हैं।

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के दिलों पर राज करता है। सीरियल में हर रोज नए नए ड्रामें देखने को मिलते रहते हैं। सीरियल में जेठालाल का किरदार सबसे अनूठा है ,जो फैंस को काफी पसंद आता है। सभी किरदारो में दर्शक सबसे ज्यादा बबीता और जेठालाल की कमेस्ट्री को पसंद करते हैं। जेठालाल बबीता पर अपनी जान छिड़कते हैं।

बबीता जी तरफ से होने वाले अपमान को वह सह नहीं पाते हैं। हाल ही में शो के अंदर ऐसा कुछ हुआ है कि जेठालाल का दिल टूट गया है। जेठालाल बबीता को खुश करने के लिए चोको मोको चॉकलेट खरीदता है।

बबीता को ये बहुत पसंद है,जिसके कारण  जेठालाल अपना सारा काम छोड़कर बबीता के लिए चोको मोको चॉकलेट खोजने में लगा जाता है। आखिरकार जेठालाल को सफलता मिलती है और वो चॉकलेट का इंतजाम कर देता है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है कि उसके दिल के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं।

रात में जेठा देखता है कि बबीता और अय्यर उसके द्वारा दी गई चॉकलेट फेक देते हैं। जिससे जेठालाल का दिल टूट जाता है। इस घटना के बारे में जेठालाल अपने दोस्त तारक मेहता को बताते हैं।  जेठालाल काफी इमोशनल हो जाते हैं। जेठलाल कहता है कि उनके जीवन में कुछ बचा नहीं है और पर गोकुलधाम छोड़ना चाहते हैं।

तारक जेठा को काफी समझाते हैं। वह कहते हैं कि तुमको कोई गलतफहमी हो गई होगी लेकिन जेठा परेशान ही रहता है।जब वो बबीता जी से इस बारे में बात करता है। बबीता जी उसे बताती हैं कि उसने जो चोको मोको चॉकलेट का बॉक्स उसको दिया था वो एक्सपायर हो चुका था और वो नहीं चाहती थीं कि जेठालाल का दिल टूटे इस वजह से उसने चुपचाप उस बॉक्स को फेंकने का फैसला किया था।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट