लाइव न्यूज़ :

फेमस टीवी एक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने की लगाई न्याय की मांग गुहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 11:16 IST

टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने मुंबई में खुदकुशी कर ली है। ये घटना बुधवार (30 जनवरी) की सुबह की है। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है

Open in App

टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने मुंबई में खुदकुशी कर ली है। ये घटना बुधवार (30 जनवरी) की सुबह की है। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की जांच जारी है।  घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राहुल की उम्र 28 साल थी. एक्टर ने अपने ओशिवारा स्थित घर में फांसी लगाकर जान दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल दीक्षित ने अहले सुबह लोखंडवाला स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। उनके परिवार के सदस्यों ने पाया कि बिछावन की चादर से उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि कोई स्युसाइड नोट नहीं मिला है और घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ओशिवारा थाने में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है। राहुल के पिता महेश दीक्षित ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखा, ‘‘इस दुनिया को क्यूं छोड़कर चला गया राहुल।’’

साथ ही एक पोस्ट में लिखा- इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया, राहुल. एक्टर के पिता फेसबुक पर बेटे के निधन से जुड़े कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं. उन्होंने रूपाली कश्यप नाम की महिला को बेटे के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा- ''बेटे तेरे साथ क्या हुआ। तू आत्महत्या नहीं कर सकता, तू हमे जीते मार गया, रुपाली कश्यप ने तेरे को मार डाला, हमे न्याय मिले। राहुल के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया है, साथ ही कहा कि ये मर्डर है।  

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट