लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' के प्रोमो के लिए स्टेशन मास्टर बने सलमान खान, ये होगी इस बार की थीम

By मेघना वर्मा | Updated: August 20, 2019 16:04 IST

सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो प्रोमों में वे केबिन में बैठे होंगे जो पास से गुजरने वाली ट्रेनों के झटकों से हिलते हुए नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13वें सीजन को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।बिग बॉस में इस बार एंट्री करने वाले सेलेब्स के नामों पर भी काफी चर्चा हो रही है।

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के 13वें सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसके नए प्रोमो शूट के लिए सलमान खान की एक नई तस्वीर सामने आयी है। जिसमें सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में सलमान के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस बार शो पर आने वाले कंनटेस्टेंट के नाम पर भी बाजार में चर्चा गर्म है। इन नामों में बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल से भी नाम सामने आ रहा है। वहीं हर बार बिग बॉस की थीम भी चर्चा में रहती है। उसे लेकर भी कई अटकले लगाए जा रहे हैं। इस सीजन को लेकर भी लोग कयास लगा रहे हैं। 

द क्विंट की मानें तो मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को बताया जा रहा है कि इस बार का थीम हॉरर होने वाला है। 12वें सीजन के विचित्र जोड़ी के बाद अब मेकर्स इस शो नए सीजन में हॉरर थीम रख सकते हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि इस बार सारे कंटेस्टेंट बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हुए होंगे। 

सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो प्रोमों में वे केबिन में बैठे होंगे जो पास से गुजरने वाली ट्रेनों के झटकों से हिलते हुए नजर आएंगे। वहीं सलमान खान इस प्रोमों में नए सीजन का कॉन्सेप्ट बताते हुए भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ये नया सीजन पिछली वाली की तुलना में शांत रहेगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब