लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर के भाई पर लगाया गंभीर आरोप, काम के बदले की सेक्स की डिमांड, हुआ गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2021 13:22 IST

मुंबई के गोरेगाँव थाने में दर्ज अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने बंटी पर साथ सोने का दबाव बनाने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने बताया है कि यह घटना साल 2020 की हैआरोपी ने काम के बदले अभिनेत्री से यौन संबंध बनाने की मांग की

मुंबई: क्राइम पेट्रोल में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वाति भदावे ने मराठी TV शो ‘सहकुटुम्ब सहपरिवार’ के प्रोडक्शन कंट्रोलर स्वप्निल लोखंडे (बंटी) पर काम के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इस मामले को विस्तार से रखा है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 मुंबई के गोरेगाँव थाने में दर्ज अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने बंटी पर साथ सोने का दबाव बनाने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, जब भी वह उसके अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाती थी, आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।

महिला ने बताया कि यह घटना साल 2020 की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वप्निल लोखंडे ने स्वाति से मोबाइल नंबर मांगा और पुणे में काम करने की बात कही। स्वाति के राजी होने पर स्वप्निल ने पूछा कि बदले में उसे क्या मिलेगा। स्वाति ने कमीशन देने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और काम के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रखी। स्वाति के मुताबिक ये मांग उनके लिए हैरान कर देने वाली थी क्योंकि उनके साथ ऐसा पहली बार हो रहा था। स्वप्निल लोखंडे को पुलिस ने आईपीसी अधिनियम की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीक्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो