लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले एक्टर, कोरोना वायरस ने ले ली जान

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 10, 2021 19:45 IST

शनिवार को महाभारत टीवी शो में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहाभारत शो में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल का निधनकोरोना संक्रमित थे अभिनेता आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे सतीश

मुंबई :  शनिवार को  महाभारत टीवी शो में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है । 300 से भी ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले सतीश 74 साल के थे और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे ।  

कोरोनावायरस से संक्रमित थे सतीश 

सतीश कौल की बहन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्हें 4-5 दिनों से बुखारा था और गुरूवार को उन्हें श्रीराम चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अस्पताल में जांच के बाद सतीश कोरोना संक्रमित पाए गए थे और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई । गौरतलब है कि 2015 में सतीश के कूल्हे  की हड्डी टूट गई थी , जिसकी वजह से वो दो साल बिस्तर पर रहे थे । बिस्तर पर रहने के कारण उनकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी ।

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे कौल

अभिनेता ने पिछले साल पीटीआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है । 2011 में सतीश मुंबई से लुधियाना चले गए थे । उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे एक एक्टर के रूप में बहुत प्यार मिला है । अब मैं लोगों से इंसान के रूप में मेरी मदद करने की अपील करता हूं । मेरे पास दवाओं , खाने-पीने का सामान और बुनियादी जरूरत के लिए भी पैसे नहीं है औऱ लॉकडाउन के बाद स्थिति और खराब हो गई है ।

 सतीश कौल ने अपने करियर में प्यार तो होना ही था , आंटी नं 1 और विक्रम बेताल में भी अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं । उनके पंजाबी करियर की बात करें तो मौला जट्ट, सस्सी पुन्नू, इश्क निमाना, सुहाग चूड़ा और पटोला जैसी फिल्मों में काम किया । साथ ही 1985 में उन्होंने दूरदर्शन श्रृंखला में भी काम किया था ।   

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो