लाइव न्यूज़ :

6 साल की उम्र में दो रिश्तेदारों ने 5 साल तक यौन शोषण किया, बोले मुनव्वर फारुकी, ट्रांसवुमन सायशा शिंदे और कंगना ने भी बचपन में यौन शोषण की बात कही

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 11:09 IST

प्रतिभागी मुनव्वर फारुकी ने 'लॉक अप' में कहा कि 6 साल की उम्र में 2 रिश्तेदारों ने उनका यौन शोषण किया था। फारुकी ने बताया कि यह 4-5 साल तक चला।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर फारुकी ने कहा कि पिता के ये बात मालूम चली तो उन्होंने मुझे डांट लगाई थीकंगना रनौत ने फारुकी के इस खुलासे को लेकर उनकी प्रशंसा कीडिजाइनर व ट्रांसवुमन सायशा शिंदे ने भी खुलासा किया कि उनके साथ भी बचपन में यौन शोषण हुआ था

मुंबईः कंगना रनौत की मेजबानी वाले रिएलिटी शो लॉक अप में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बचपन में उनके साथ हुए यौन शोषण के बारे में बातें कीं। प्रतिभागी मुनव्वर फारुकी ने 'लॉक अप' में कहा कि 6 साल की उम्र में 2 रिश्तेदारों ने उनका यौन शोषण किया था। फारुकी ने बताया कि यह सिलसिला 4-5 साल तक चला, जब तक कि वह 11 साल के नहीं हो गए। बकौल मुनव्वर, "मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। एक बार लगा पापा को पता चल गया। उन्होंने बहुत डांटा। शायद उन्हें भी मेरी तरह लगा होगा कि बात बाहर नहीं जानी चाहिए।"

फारुकी के इस बारे में बात करने को लेकर कंगना ने उनकी प्रशंसा की। अभिनेत्री ने कहा कि "हर साल इतने सारे बच्चे इससे गुजरते हैं लेकिन हम सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर इसके बारे में बात करने से बचते हैं। हम सभी इससे गुजरते हैं, हम सभी को किसी न किसी बिंदु पर अनुचित तरीके से छुआ गया है।

इसके बाद कंगना रनौत ने भी खुद के इसके शिकार होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि  6 साल की उम्र में एक लड़का उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें गलत तरीके से छूता था। कंगना ने आगे बताया कि "उस समय मैं इसे समझ नहीं पाई थी। आपका परिवार कितना भी आपका ध्यान क्यों न रखे...सभी बच्चे इससे गुज़रते हैं।" बकौल कंगना, वह लड़का उनसे करीब 3-4 साल बड़ा था।

इसी क्रम में डिजाइनर व ट्रांसवुमन सायशा शिंदे ने बचपन में अपने यौन शोषण को लेकर खुलासा किया और कहा कि "जिन लोगों को मैंने इसके बारे में बताया, उन्होंने मुझसे कहा 'इसीलिए तुम सेक्स में इतने शामिल हो। इसीलिए तुम गे (समलैंगिक) हो'।" सायशा ने आगे कहा, "उसके बाद मैंने इसके बारे में बात करने की हिम्मत नहीं जुटाई।"

टॅग्स :कंगना रनौतमुनव्वर फारुकीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब