लाइव न्यूज़ :

गालियां देकर फंसे कपिल शर्मा की हालात पर इस एक्टर ने किया खुलासा, पढ़ें क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2018 11:10 IST

कृष्णा ने कपिल के बदलते रवैये पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि कपिल की फिरंगी फिल्म की असफलता के बाद से ही मानसिक हालत ठीक नहीं है।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल: कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। एक पत्रकार को गालियां देने के कारण उनकी मुसीबतें खासा बढ़ गई थीं। ऐसे में मशहूर कामेडियन कृष्णा अभिषेक इस मामले में कूद आई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कपिल के बदलते रवैये पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि कपिल की फिरंगी फिल्म की असफलता के बाद से ही मानसिक हालत ठीक नहीं है। 

कृष्णा ने कहा कि फिरंगी में कपिल ने काफी पैसा लगाया था और फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई, जिसक बाद उनके टीवी शो फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं मिला। जिस कारण से वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे हैं।

 कपिल शर्मा ने ट्विटर पर जमकर दी गालियां, कहा- जो भी लिखा, दिल से लिखा

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कपिल केवल शराब पीते हैं, लेकिन उन्हें ड्रग्स की लत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कपिल को ऐसे ट्वीट्स नहीं करने चाहिए। कृष्णा ने कहा कि जब हर कोई कपिल पर निशाना साध रहा है तो उनको ये बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। कृष्णा ने लोगों से कपिल को माफ कर देने की अपील भी की है। 

इतना ही नहीं कपिल की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रीति के साथ द ड्रामा कंपनी में काम किया है लेकिन उन्होंने कभी कपिल की बीमारी के बारे में नहीं बताया। कृष्णा याद करते हैं कि शो के दौरान जब वह अपने जोक्स में कपिल को शामिल करना चाहते थे तब प्रीति उन्हें रोक दिया करती थीं।

भद्दी गालियां देने के बाद फिर बढ़ी कपिल की मुसीबतें, कराई FIR दर्ज

हाल ही में कपिल ने ट्वीट कर एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के एडिटर को धमकी दी है और साथ ही ये भी कहा है आपकी बेटी मेरे साथ सोना चाहती हैं। इतना ही नहीं एक ऑडियो भी सामने आया है जिसके मुताबिक उन्होंने एडिटर विकी लालवानी को फोन कर बहुत गालियां दी हैं। इस ऑडियो में वह कहते हैं कि  आप मेरे बारे में गलत खबरें क्यों छापते हैं। आप पैसे के लिए सब छापते हैं। इसके साथ ही उन्होंने गालियां भी दी हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो