लाइव न्यूज़ :

...तो ऐसे फंसी मर्डर और पुलिस के चक्कर में गोपी बहू देवोलीना, जानें पूरा मामला और उनका बयान

By मेघना वर्मा | Updated: December 10, 2018 11:14 IST

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हीरा व्यापारी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। बताया जा रहा है कि दोनों में पैसों को लेकर कोई विवाद हो गया था।

Open in App

टीवी चैनल की सबसे संस्कारी और सीधी-साधी बहू गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य पर एक संगीन आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोपी बहू हीरा कारोबारी के मर्डर केस में शामिल थीं। इस शक के बेस पर उन्हें हिरासत में भी लिया गया है। उनके फैंस के लिए यह हैरान करने वाली घटना थी। जानिए क्या है पूरा माजरा। 

दर्शकों के लिए इस बात पर यकीन करना बेहद ही मुश्किल था कि गोपी बहू का नाम ऐसे किसी संगीन जुर्म से जोड़ा भी जा सकता है क्योंकि वो अपने टीवी सिरियल्स और रीयल लाइफ में भी लोगों को संस्कार के पाठ पढ़ाया करती हैं। पुलिस की जांच के मुताबिक हीरा व्यापारी राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश सचिन पवार ने की। वहीं सचिन का देवोलीना से अफेयर था और राजेश्वर ने कई बार देवोलीन से दुर्व्यवहार करने की कोशिश भी की थी। 

सीडीआर से मिला क्लू

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हीरा व्यापारी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। बताया जा रहा है कि दोनों में पैसों को लेकर कोई विवाद हो गया था जिसके बाद उदानी कई बार देवोलीना को कॉल करता था। ये बात सचिन को पसंद नहीं थी। इन सभी बातों का खुलासा तब हुआ जब मामले की जांच के लिए पुलिस ने सीडीआर खंगालने शुरू किए। इसमें मोबाइल फोन से टीवी एक्ट्रेस देवोलीना के कई कॉल रिकॉर्ड्स मिले। 

देवोलीना का आया बयान

देवोलीना ने इस मसले पर हाल ही में बयान दिया है। इंडिया टुडे से खास बातचीत में उन्होंने बताया है कि वो अभी कोई बयान नहीं देना चाहतीं इस मामले में वो अगल से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी जिसमें इस बात पर खुलकर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि  'मैं अभी कोई बयान नहीं दे सकती क्योंकि मेरे वकील ने अभी ऐसा करने से मना कर दिया है। तो 2 या 3 दिन बाद जब चीजें ठीक हो जाएंगे तब मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित करूंगी।' 

टॅग्स :टीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

ज़रा हटके'बदतमीज़ आदमी..गंदे लोग': टीवी एंकर ने TMC पैनलिस्ट को गंदे इशारे करने पर LIVE डिबेट से भगाया | VIDEO

क्राइम अलर्टAaj Tak की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, लखनऊ की अदालत ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश

टीवी तड़काBigg Boss 18 winner: विवियन डीसेना '100% विनर' हैं, फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा, रजत दलाल पर भारी

टीवी तड़काNew Aadhya In Anupamaa: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जानें टीवी एक्ट्रेस के बारे में जो अनुपमा में निभाएंगी नई आराध्या का किरदार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट