लाइव न्यूज़ :

पत्नी की वजह से मुझे रेलवे स्टेशन पर सोना नहीं पड़ा, बोले पंकज त्रिपाठी- 8 साल कोई नहीं जाना मैं क्या कर रहा हूं

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 15:29 IST

केबीसी के आज रात शुक्रवार के खास एपिसोड में पंकज त्रिपाठी स्कैम 1992 चर्चित अभिनेता प्रतीक गांधी के साध मंच साझा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी में पंकज त्रिपाठी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कियाअभिनेता ने कहा कि पत्नी की वजह से उन्हें स्टेशन पर सोना नहीं पड़ापंकज ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले 8 सालों तक क्या किया किसी को ठीक से पता नहीं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। हालांकि वह गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले 8 सालों तक संघर्ष भी किए। उस दौरान वह छोटी-मोटी भूमिकाएं किया करते थे। केबीसी में उन दिनों को याद करते हुए पंकज ने कहा कि पत्नी की वजह से उन्हें रेलवे स्टेशन पर सोना नहीं पड़ा।

केबीसी के आज रात शुक्रवार के खास एपिसोड में पंकज त्रिपाठी स्कैम 1992 चर्चित अभिनेता प्रतीक गांधी के साध मंच साझा करेंगे। दोनों अभिनेताओं की पत्नियां भी शो में नजर आएंगी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि आपकी पत्नी का आपके जीवन में किस तरह का सहयोग रहा है?

अमिताभ बच्चन के इस सवाल के जवाब में पंकज ने पत्नी को शुक्रियाअदा किया कि वह नहीं होती तो उन्हें अंधेरी के स्टेशनपर सोना पड़ता। पंकज ने खुलासा किया कि अन्य संघर्षरत अभिनेताओं के विपरीत, वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की बदौलत अंधेरी स्टेशन पर नहीं सो पाए। उन्होंने कहा कि जब वह काम की तलाश में थे तब उनकी पत्नी ने उनका समर्थन किया।

बकौल पंकज त्रिपाठी- “मैं 2004 में मुंबई आया था और 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर मिली। तो आठ साल से मैं क्या कर रहा था कोई नहीं जानता ठीक से। तो जब लोग मुझसे पूछते हैं, 'आपके संघर्ष के दिन कैसे थे', तभी मुझे एहसास हुआ कि 'ओह, वे मेरे संघर्ष के दिन थे?'

पंकज त्रिपाठी पत्नी की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उस समय मुझे नहीं पता था कि यह एक कठिन दौर था। मुझे कठिनाई का एहसास नहीं था क्योंकि मेरी पत्नी बच्चों को पढ़ाती थी, हमारी जरूरतें सीमित थीं, हम एक छोटे से घर में रहते थे और वह कमाती थी इसलिए मैं आसानी से रहता था। मेरे संघर्ष के दिनों में उनकी वजह से अंधेरी स्टेशन पे सोना नहीं हुआ।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीअमिताभ बच्चनKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब