लाइव न्यूज़ :

डांस दीवाने के सेट पर माधुरी दीक्षित से मुलाकात के बाद मीराबाई चानू नहीं रोक पाईं अपने आंसू

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 14:35 IST

माधुरी दीक्षित, पुलवामा हमले में शहीद हुए एक सैनिक पर एक एक्ट को देखकर काफी भावुक हो जाती हैं। वहीं शो में गेस्ट के तौर पर आईं ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू भी काफी भावुक दिखाई दीं।

Open in App
ठळक मुद्देडांस दीवाने के प्रोमो में मीराबाई ने प्रतिभागियों के साथ पिज्जा खाते हुए भी नजर आईं मीराबाई चानू अपने जीवन की कठिनाइयों को याद करते हुए, अपने आंसू नहीं रोक पाईं

मुंबईः डांस दीवाने में हर बार कोई न कोई खास मेहमान आता ही रहता है।  इस बार इस शो में स्वतंत्रता दिवस के खास एपिसोड ‘सलाम इंडिया' में ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू नजर आएगीं। इस बात का खुलासा शो के प्रोमो में हुआ है। प्रोमो में दिखाया गया है कि शो की जज माधुरी दीक्षित, पुलवामा हमले में शहीद हुए एक सैनिक पर हुए एक एक्ट को देखकर काफी भावुक हो गयीं। इसके साथ ही शो में गेस्ट के तौर पर आईं ओलिंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू भी काफी भावुक दिखाई दीं।

डांस दीवाने के प्रोमो में मीराबाई ने प्रतिभागियों के साथ पिज्जा खाते हुए भी नजर आ रहीं हैं। मीराबाई ने टोक्यो ओलिंपिक के बाद अपनें एक इंटरव्यू में हँसते हुए कहा था कि, पूरे ओलंपिक के दौरान उन्होंने पिज्जा बहुत मिस किया। शायद इसीलिए शो के सारे प्रतिभागियों के साथ मिलकर उनकी इस मांग को पूरा कर दिया गया।

टीजर में दिख रहा है कि मीराबाई चानू अपने जीवन की कठिनाइयों को याद करते हुए, अपने आंसू नहीं रोक पाईं। मीराबाई चानू ने गेस्ट के तौर पर डांस दीवाने शो पर आने के बारे में कहा कि, "मैं डांस दीवाने में आमंत्रित होने पर बहुत खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इस शो में आऊंगी, और माधुरी दीक्षित से मिलूंगी, मैं उनकी  बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे उनका डांस भी बहुत पसंद है। डांस दीवाने टीम में आमंत्रित होना मेरे लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

मीराबाई ने कहा कि  गुंजन उसकी पसंदीदा प्रतिभागी हैं। और वह उसके सभी परफार्मेंस देखती हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस खास एपिसोड में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ और पहलवान प्रिया मलिक भी शामिल होगें।

टॅग्स :मीराबाई चानूमाधुरी दीक्षितटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो