लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' की वो हॉट एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी अदाओं से फैंस के ऊपर गिराई बिजली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 16:25 IST

बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह देखने को भी मिल रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बार कौन से प्रतियोगी इस बार अपना जल्वा बिखेरने आने वाले हैं।

Open in App

सलमान खान की मेजबानी में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह देखने को भी मिल रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बार कौन से प्रतियोगी इस बार अपना जल्वा बिखेरने आने वाले हैं। वैसे ऐसा होना लाजिमी है क्योंकि हर बार इस शो में कोई न कोई खूबसूरत और ग्लैमरस हसीना अपने हुस्न से लोगों के दिलों पर अपनी बिजलियां जरूर गिराती है और जब ये हसीनाएं ऐसा करती हैं तो फैंस की सांसे थम सी जाती हैं।  चाहें ये  आइटम गर्ल हो या कोई एडल्ट स्टार या फिर कोई भोजपुरी एक्ट्रेस फैंस के दिलों में तो ये घर ही करती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं शो की अब तक की सबसे हॉट कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

सनी लियोन

बिग बॉस के 5वें सीजन में जब सनी लियोन ने एंट्री ली थी तो हर किसी ने सांस थाम ली थीं। पॉर्न स्टार हॉट अदाओं वाली सनी पहली बार इसी शो में नजर आईं थीं। इस शो में उनका पोल डांस फैंस को खूब भाया था।

हिना खान

हिना खान की अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया था। बिग बॉस 11 में हिना ने हर तरह के रूप को फैंस दीवाना किया था। हिना ने डांस से लेकर हर तरह से अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर दिया था।

मोनालिसा

बिग बॉस 10 में आई भोजपुरी स्टार मोनालिया को भला कौन भूल सकता है। मोनालिसा की हॉट अदाओं ने शो में खूब तड़का लगाया था। बिकनी पहनने से लेकर मनवीर के साथ नजदीकियों तक फैंस इनकी अदाओं को कभी नहीं भूल सकते हैं।

करिश्मा तन्ना

शो में हर बार कोई ना कोई हॉटनेश का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री होती है। बिग बॉस 8 में करिश्मा ने इसको पूरा किया था। अपनी हॉट अदाओं के साथ वह शो की विजेता भी थीं।

सना खान

सना खान बिग बॉस के 6वें सीजन में आईं थीं। ये एक ऐसी अदाकारा थीं जिन्होंने शो में होस्ट सलमान खान के साथ भी खूब फलर्ट की थी। सना ने भी खूब हॉटनेस परोसी थी।

टॅग्स :बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब