लाइव न्यूज़ :

क्या सच में 'बिग बॉस' होता है स्क्रिप्टेड, जानिए क्या है असलियत ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 13, 2018 05:06 IST

बिग बॉस रियलिटी शो का एक बार फिर से आगाज होने जा रहा है। शो का 12वां सीजन 16 सितंबर से फैंस के सामने पेश किया जाएगा।

Open in App

बिग बॉस रियलिटी शो का एक बार फिर से आगाज होने जा रहा है। शो का 12वां सीजन 16 सितंबर से फैंस के सामने पेश किया जाएगा। ऐसे में फैंस के दिलों पर राज करने वाले इस शो के ऊपर स्क्रि‍प्टेड होने के आरोप लगते आए हैं। शो में भाग लेने ने के बाद कई  कंटेस्टेंट शो से बाहर जाने के बाद इस पर बयान भी  दे चुके हैं।

वहीं, कुछ ने इसको गलत कहा।  बिग बॉस 4 की विजेता श्वेता तिवारी ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा है कि बिग बॉस एक एंटरटेनिंग शो है, दर्शक इसके बारे में बातें करते हैं, शो को जब भी देखती हूं तो समझ नहीं आता किस पर भरोसा किया जाए। मुझे पता है कि  शो में बहुत कुछ एडिट कर दिया जाता है।

शो में भाग ले चुकीं आशका गोरडिया का कहना है कि एडिटिंग ट्र‍िक्स का इस्तेमाल कर उन्हें इस शो पर लेस्बियन दिखाने की कोशि‍श की गई थी। उन्हें इस कारण से शर्मिंगदी उठानी पड़ी थी। उनका कहना है कि सलमान के साथ सबके सामने लड़ने वाले जुबैर खान का सीन भी स्क्रि‍प्टेड था। खुद जुबैर ने कहा था ये रिएयटी शो तो बिल्कुल नहीं, यहां गलत काम करने के लिए उकसाया जाता है।  पहले तो शो के निर्माता पहले भरोसा दिलाते हैं कि हम आपकी गालियां एडिट कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है।

वहीं, बिग बॉस 11 के फाइनल में रहीं हिना खान ने इसका खंडन किया था, उनके हिसाब से शो में असलियत दिखाई जाती है। वहीं, खुद शो के होस्ट सलमान खान ने कहा था बिग बॉस स्क्र‍िप्टेड नहीं है,ये स्वाभाविक है, ये ठीक ऐसा ही है, जैसे हम अपने पड़ोसी के घर में झांककर पता करते हैं कि क्या चल रहा है। खैर ये तो हर कोई जानता है शो में दौरान फैंस को पूरी सच्चाई नहीं दिखाई जाती है। इतना ही नहीं कैमरे पर दिखने के लिए ही प्रतियोगी घर के अदंर साथियो के साथ लड़ते भिड़ते हैं।

टॅग्स :बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब