लाइव न्यूज़ :

टीवी पर फिर लौटेगा 'और भाई क्या चल रहा है - सीजन 2', राज खत्री ने बताया क्या हैं आगे के प्रोजेक्ट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 14:31 IST

राज खत्री ने बताया है कि 'और भाई क्या चल रहा है - सीजन 2' और भी खास और नए अंदाज में नजर आएगा। इस पर काम चल रहा है।

Open in App

चर्चित शो 'और भाई क्या चल रहा है' का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है। इसका प्रसारण & TV पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू है। यह टीवी का सबसे पॉपुलर शो था, जिसके 329 एपिसोड का टेलीकास्ट हुआ था। इस शो को दर्शकों ने सर आंखों पर रखा था और अभी भी इस शो को लोग Zee 5 पर देख रहे हैं। ये कहना है भारतीय फिल्म निर्माता और व्यवसायी राज खत्री का, जो इन दिनों इस टीवी शो के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म के लिए भी काम कर रहे हैं। 

राज खत्री ने बताया कि 'और भाई क्या चल रहा है - सीजन 2' और भी खास और नए अंदाज में आएगा। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म जमाने के हिसाब से ट्रेंड में है। इसलिए वे ओटीटी प्लेटफार्म के लिए भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ओटीटी ने मनोरंजन इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया है, तभी जब हमने ‘और भाई क्या चल रहा है’ को Zee 5 पर डाला तो, वहां भी लोगों का रिस्पॉन्स भरपूर रहा है। 

आपको बता दें कि राज खत्री ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से सिनेमैटोग्राफी और फिल्म-वीडियो प्रोडक्शन का प्रशिक्षण लिया है और फिर मनोरंजन क्षेत्र में अपनी नई यात्रा शुरू की। एक स्वतंत्र प्रतिभा के रूप में फिल्मों और परियोजनाओं को बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने अथक जुनून, हौसले और प्रयासों से एक ऐसा मुकाम बनाया है, जो नए लोगों को प्रेरित करने वाला है। 

राज खत्री ने कहा कि ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टीवी शोज के साथ इसके लिए भी उनकी ओर से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा- 'यह वक्त का तकाजा है और हम वक्त से पीछे चलकर पिछड़ने को तैयार नहीं हैं। ‘और भाई क्या चल रहा है’ के  दूसरे सीजन के साथ आने वाले दिनों में दर्शकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण ओटीटी शोज भी आयेंगे।' 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट