लाइव न्यूज़ :

Biggboss11: अर्शी खान की होगी गिरफ्तारी, अरेस्ट वारंट हुआ जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:38 IST

अर्शी खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस मामले में जालंधर पुलिस किसी भी समय बिग बॉस हाउस में घुसकर अर्शी खान को हिरासत में ले सकती हैं।

Open in App

बिग बॉस11 जब से प्रसारित हुआ है विवादों में ही रहा है। इस बार खुद शो के होस्ट सलमान के कहने के बाद भी बार-बार प्रतियोगी निजी बातों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे हैं। अब बिग बॉस के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो में अपने अलग ही अंदाज से जानी जाने वाली अर्शी गिरफ्तार हो सकती हैं।

अर्शी खान के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस मामले में जालंधर पुलिस किसी भी समय बिग बॉस हाउस में घुसकर अर्शी खान को हिरासत में ले सकती हैं। दरअसल कुछ साल पहले उन्होंने अपने सेमी न्यूड बॉडी पर भारत और पाकिस्तान का झंडा पेंट कर लिया था। उसके बाद जालंधर में एक वकील ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया था।

वह केस अभी भी चल रहा है और अर्शी पिछले तीन महीनों से केस की किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं रही हैं। जिस वजह से उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया गया है। इस मामले पर अर्शी खान की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी ओर से अदालत में स्टे की अपील को स्वीकृति मिल चुकी है, जो 15 जनवरी 2018 तक मान्य है।

टॅग्स :अर्शी खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा