लाइव न्यूज़ :

सुशांत के लिए पहली बार आगे आए अंकिता लोखंडे के मंगेतर विकी जैन, पोस्ट शेयर कर लोगों से की खास अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2020 13:59 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने हो रहे हैं। ऐसे में सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के मंगेतर विकी जैन पहली बार सामने आए। उन्होंने लोगों से सुशांत के लिए 15 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली ग्लोबल प्रेयर में शामिल होने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 2 महीने पूरे हो गए हैंसुशांत के घर वाले और फैंस एक्टर के सुसाइड के पूछे की सच्चाई जानना चाहते हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। ऐसे में फैंस के साथ अब तो तमाम सेलेब्स भी सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 

इसी क्रम में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के मंगेतर विकी जैन ने दिवंगत अभिनेता को लेकर सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले विकी ने लोगों से सुशांत के लिए 15 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली ग्लोबल प्रेयर में शामिल होने की अपील की है। यही नहीं, अंकिता ने भी फैंस से इस ग्लोबल प्रेयर मीट में शामिल होने की अपील की है। 

वहीं, सोशल मीडिया पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, '2 महीने हो गए हैं तुमने हमें छोड़ दिया है भाई और हम अभी भी सच्चाई जानने के लिए लड़ रहे हैं। यह जानने के लिए कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि  मैं आप सभी से अपील करती हूं कि सुशांत के लिए रखी गई 24 घंटे की ग्लोबल स्प्रिचुअल और प्रेयर ऑब्जर्वेशन में हमें ज्वॉइन करें। ताकि हम सच सामने सकें और हमें सुशांत के न्याय मिल सकें।'

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 2 महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में सुशांत के घर वाले और फैंस एक्टर के सुसाइड के पूछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यही कारण है कि बार बार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं।  श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई  थी। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। वहीं, श्वेता के अलावा ऐसे कई सेलेब्स हैं जोकि लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब