लाइव न्यूज़ :

पवित्र रिश्ता के 14 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए फैन्स

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2023 12:57 IST

अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' को गुरुवार को 14 साल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता ने शो के 14 साल पूरे होने पर वीडियो शेयर कियाफैन्स ने इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कियासुशांत सिंह राजपूत14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे

मुंबई: टेलीविजन जगत का लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता को गुरुवार को 14 साल पूरे हो गए। इस सीरियल में अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने डेब्यू किया था।

इस शो के हिट होने के बाद दोनों सितारों को फैन्स का खूब प्यार मिला आज भी दर्शकों के मन में पवित्र रिश्ता की गहरी छाप आज भी है। ऐसे में आझ अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू शो को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया। 

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शो से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया वहीं इस शो के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा दिया।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पवित्र रिश्ता के 14 साल और अभी भी इतना ताजा महसूस करता हूं और अपने पहले बच्चे के साथ जुड़ा हुआ हूं .. हर चीज के लिए थैंक्यू भगवान !! और बहुत बहुत धन्यवाद @ektarkapoor हमेशा मुझ पर विश्वास रखने के लिए कि मैं तुम्हारा हो सकता हूं अर्चु और थैंकू मुझे अर्चना के रूप में नई पहचान देने के लिए क्योंकि जो लोग शो के दौरान मुझे प्यार करते थे जब वे मुझे देखते या मिलते थे अब भी, सबसे पहला नाम जो उनके दिमाग में आता है वह अर्चू है और मुझे यह बहुत पसंद है... थैंक्यू सो मच चारों ओर हर कोई जिसने प्यार किया है और पवित्र रिश्ता नामक इस खूबसूरत शो को पूरे दिल और आत्मा के साथ देखा है, मैं हमेशा के लिए आभारी हूं।"

फैन्स ने सुशांत को किया याद 

सोशल मीडिया पर अंकिता और सुशांत की जोड़ी वाले शो पवित्र रिश्ता को फैन्स आज भी याद करते हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह शो एक विवाहित जोड़े मानव (सुशांत) और अर्चना (अंकिता) के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों हिंदी नाटक में अपने अभिनय के साथ घरेलू पसंदीदा बन गए।

ऐसे में सुशांत के अब इस दुनिया में न रहने पर फैन्स आज के दिन खूब याद कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे के वीडियो पर फैन्स ने सुशांत को याद करते हुए कमेंट्स किए और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। 

एक अन्य फैन ने लिखा, 'हां यह मेरा सबसे पसंदीदा शो है।' एक प्रशंसक ने लिखा, "सुशांत+मानव को मिस कर रहा हूं।" एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "मिस यू मानव (सुशांत) हम मानव से प्यार करते हैं ... हम आपको सुशांत से प्यार करते हैं। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत टेलीविजन जगत में हिट होने के बाद बॉलीवुड में काफी पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने जितनी फिल्में की वह फैन्स को काफी पसंद आई।

एक्टर बॉलीवुड में एक उभरता हुआ सितारा थे लेकिन महज 34 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए। वह 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे इसके बाद उनकी मौत को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।  

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूतटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो