लाइव न्यूज़ :

अब एक कान से नहीं सुन सकती छोटे पर्दे की ये फेमस एक्ट्रेस, 10 महीने की प्रेगनेंसी के बाद दिया बेबी बॉय को जन्म

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2019 19:16 IST

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने दस महीने बाद 13 मई को बेबी बॉय को जन्म दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

Open in App

मां बनना किसी भी औरत के लिए एक खास एहसास होता है। बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे पालने और बड़ा करने का अनुभव एक मां ही समझ सकती है। मगर मां को प्रेगनेन्सीं के दौरान कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। कभी-कभी ये दिक्कतें जिंदगी भर का दर्द दे जाती हैं। हाल ही में बेबी बॉय को जन्म देने वाली एक्ट्रेस छवि मित्तल को इस परेशानी से गुजरना पड़ा है। 

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने दस महीने बाद 13 मई को बेबी बॉय को जन्म दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। रिसेंटली छवि ने एक पोस्ट और शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रगनेन्सीं के बाद उनके साथ बहुत सारी दिक्कतें हो गई हैं। जिसमें से सबसे बड़ी ये है कि वो एक कान से नहीं सुन सकतीं।

छवि ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे पैर इतने सूज गए हैं कि फ्लिप-फ्लॉप चप्पल भी अब इनमें फिट नहीं होती। ऐसी ही मेरी बॉडी भी हो गई है। स्पाइनल टैप की वजह मेरे सिर में इतना दर्द रहता है जैसे लगता है वो फट जाएगा। इसी के कारण मैं एक कान से अब कुछ सुन नहीं सकती। मुझे दिन में पांच लीटर पानी पीने की सलाह है। कभी-कभी एक ही पॉजिशन में बैठना मुझे पसंद है कभी तो ऐसे बैठे-बैठे मैं खाना भी खा लेती हूं। मगर इस समय जब बेबी सो रहा है तो मैं ऑफिस का कुछ काम कर रही हूं। नयी वेब सीरीज बिन बुलाए मेहमान को लॉन्च होना है।'

सबसे अजीब बात ये थी कि छवि ने 9वें महीने में नहीं बल्कि 10वें महीने बेटी को जन्म दिया जो अपने आप में एक रेयर केस है।  छवि ने 14 साल पहले मोहित हुसैन से शादी कर ली थी। दोनों की एक छह साल की बेटी भी है। छवि 'तीन बहुरानियां', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'नागिन', 'एक चुटकी आसमान' जैसे टीवी शोज के अलावा 'एक विवाह...ऐसा भी' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट