लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर्स को अब मिलेंगे ज्यादा पैसे? भारतीय-अमेरिकी सीईओ नील मोहन ने साझा की वीडियो प्लेटफॉर्म की बड़ी योजनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2023 16:13 IST

Open in App

नई दिल्ली: वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अब भारतीय-अमेरिकी नील मोहन ने साल-2023 के लिए बड़ी प्राथमिकताओं को साझा किया है। इस संबंध में उनका एक पत्र गूगल के ब्लॉग पर बुधवार को प्रकाशित हुआ। इस ब्लॉग में मोहन ने याद किया कैसे उन्होंने YouTube के शुरुआती दिनों में इसकी क्षमता देखी थी।

यूट्यूब को भविष्य में और आगे ले जाने के अपने उत्साह को साझा करते हुए नील मोहन ने लिखा कि 15 साल पहले जब वह पहली बार इस ऑफिस के कार्यालय से गुजरे, तो वे इस प्लेटफॉर्म को लेकर आशाओं को देख सकते थे।

यूट्यूबर और कमाएंगे अब पैसा, नील मोहन ने क्या कहा?

बहरहाल, नए यूट्यूब सईओ ने प्लेटफ़ॉर्म और इस पर क्रिएटर्स की सफलता के लिए इस साल के योजना का खुलासा किया है। इसमें उन्होंने यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए पैसे कमाने की बात का भी जिक्र किया। मोहन ने कहा, 'YouTube क्रिएटर्स को अपने ऑडियंस के साथ गहरे संबंध बनाने में मदद करता है और उन्हें अपनी पसंद का काम करते हुए जीविका चलाने के लिए और अधिक टूल प्रदान कर रहा है।' इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि हजारों चैनलों ने पिछले साल पहली बार प्लेटफॉर्म से जरिए पैसा कमाया, सीईओ ने कहा कि वे विज्ञापनों से बाहर के क्रिएटर्स के लिए अधिक अवसर प्रदान करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सब्सक्रिप्शन बिजनेस का विस्तार करके, शॉपिंग में इन्वेस्ट करके, और अपने पेड डिजिटल गुड्स ऑफरिंग्स में सुधाकर कर ऐसा किया जा सकेगा।

क्रिएटर्स के लिए ये विकल्प कैसे प्रभावकारी होगा, इस पर जोर देते हुए मोहन ने दक्षिण कोरियाई क्रिएटर जिन योंग-जिन का उदाहरण साझा किया। जिन योंग ने सिर्फ सात महीने पहले चैनल की सदस्यता शुरू की और इसके उन्हें 30,000 से अधिक सब्सक्राइबर्स मिल चुके हैं। साथ ही बताया गया दिसंबर 2022 में YouTube पर चैनल की सदस्यता के लिए छह मिलियन (60 लाख) से अधिक दर्शकों ने भुगतान किया। यह पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

यूट्यूब पर आगे क्या?

नील मोहन ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम अपनी पूरी ऊर्जा इस काम में लगा देंगे कि क्रिएटर्स और दर्शकों के लिए क्या मायने रखता है। आज मैं हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं पर अपडेट दे रहा हूं: क्रिएटर्स की सफलता का समर्थन करना, भविष्य के लिए YouTube को तैयार करना और YouTube कम्यूनिटी की सुरक्षा करना।'

उन्होंने लिखा, 'हम ऐसी टीमों, तकनीक और सिस्टम में निवेश कर रहे हैं जो सुनिश्चित करें कि क्रिएटर्स और दर्शकों को YouTube पर सुरक्षित अनुभव मिले, क्योंकि YouTube का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।'

टॅग्स :यू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल