लाइव न्यूज़ :

Diwali with Mi: दिवाली सेल में आज 1 रुपये में Xiaomi के ये प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 23, 2018 08:52 IST

दो दिनों तक चलने वाले इस सेल में कंपनी स्मार्टफोन, ट्रैवल बैग, इयरफोन, पावरबैंक जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट देगी। इसके साथ ही, शाओमी के प्रोडक्ट्स को 1 रुपये में खरीदने का मौका भी मिलेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: चीनी कंपनी शाओमी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली सेल का आयोजन कर रही है। कंपनी ने Diwali With Mi नाम से इस सेल का आयोजन करने जा रही है। दिवाली विद एमआई फेस्टिव सेल 23 अक्टूबर यानी आज से शुरू होगी जो कि 25 अक्टूबर तक चलेगी। 2 दिनों तक चलने वाले इस सेल में कंपनी स्मार्टफोन, ट्रैवल बैग, इयरफोन, पावरबैंक जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट देगी। इसके साथ ही, शाओमी के प्रोडक्ट्स को 1 रुपये में खरीदने का मौका भी मिलेगा। कंपनी सेल के दौरान हर रोज 1 रुपये वाली सेल का भी आयोजन करेगी जिसमें यूजर्स को 1 रुपये में 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

1 रुपये में बिकेगा Xiaomi Poco F1 

शाओमी के 1 रुपये वाली फ्लैश सेल की बात करें तो कंपनी सेल के दौरान रोज हर रोज शाम 4 बजे अपने दो प्रोडक्ट्स को 1 रुपये में खरीदने का मौका देगी। इस 1 रुपये वाली सेल में पोको एफ1 और एमआई होम 360 डिग्री कैमरा खरीदने का मौका मिलेगा।

इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर

शाओमी इस सेल में अपने पॉपुलर स्मार्टफोन पर भारी छूट देगी। ऑफर्स की बात करें तो इनमें शाओमी रेडमी नोट5 प्रो का 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में बिकेगा। वहीं, रेडमी वाई 2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज 10,999 रुपये की कीमत के साथ बिक्री के लिए मिलेगा। जबकि Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन को आप 2,000 रुपये की कटौती के साथ 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतर मौका है। सेल में Xiaomi Mi LED स्मार्ट टीवी 4A को छूट के साथ 21,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

एसेसरीज पर मिलेगी भारी छूट

शाओमी एसेसरीज की बात करें तो Mi ब्लूटूथ हेडफोन 799 रुपये में बिकेगा। वहीं, एमआई बेसिक इयरफोन 349 रुपये में खरीद पाएंगे। एमआई इयरफोन 599 रुपये में मिलेगा। एमआई ब्लूटूथ ऑडियो रीसीवर 899 रुपये और एमआई ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 1,599 रुपये में बिकेगा।

इसके साथ ही, शाओमी पावर बैंक पर भी भारी छूट मिलेगी। जिसमें 20000mAh के Mi पावरबैंक 2i को 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं जिसमें आपको 100 रुपये की छूट मिलेगी। वही, 10000mAh बैटरी वाले Mi पावरबैंक 2आई 899 रुपये में बिकेगा। एमआई स्टिक ट्रायपॉड 999 रुपये और एमआई बैंड एचआरएक्स एडिशन 999 रुपये में मिलेगा।

Diwali with Mi में गेम्स पर मिलेंगे ऑफर्स

इन आकर्षक ऑफर्स के अलावा शाओमी mi.com पर कुछ गेम्स भी उपलब्ध करा रहा है, जिनमें 'Cracker Ninja' शामिल है। इस गेम में यूजर्स स्क्रीन पर नज़र आने वाले पटाखों को जला पाएंगे। जो सबसे ज्यादा पटाखे जलाएगा, वह Poco F1, Redmi Y2 और मी पावर बैंक्स के अलावा मी कूपन जीतने का मौका पा सकता है। खुद गेम खेलने अलावा यूजर्स ने अपने दोस्तों को भी Cracker Ninja खेलने के लिए इनवाइट कर सकते हैं, ताकि वे उन्हें शाओमी के प्रॉडक्ट्स जीतने में मदद कर सकें।

इस गेम के अलावा ग्राहक 'More Likes, More Discounts' नाम की ऐक्टिविटी में भी भाग ले सकते हैं। इस ऐक्टिविटी के तहत, ग्राहक जिस प्रॉडक्ट को like करेंगे उसके दाम कम हो जाएंगे। जिस प्रॉडक्ट को जितने ज़्यादा लाइक्स मिलेंगे, उसके दाम में कटौती होती चली जाएगी। ये दोनों ऐक्टिविटीज 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। जहां Cracker Ninja गेम ऑफर 25 अक्टूबर तक चलेगा, वहीं 'More Likes, More Discounts' ऑफर 22 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक ही आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :शाओमीसेलस्मार्टफोनशाओमी पोकोदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए