लाइव न्यूज़ :

'ट्विटर फाइल्स' के तहत एक और खुलासा! यूजर्स के अकाउंट और पोस्ट को चुपके से कर दिया जाता था ब्लैकलिस्ट, एक खास ग्रुप करता था ये काम

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2022 12:43 IST

पिछले हफ्चे चर्चा में आई 'ट्विटर फाइल्स' की दूसरी कड़ी के तहत एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विटर का पुराना प्रबंधन कई तरह के 'सेंसर' लगाता था। कई यूजर्स की रीच, पोस्ट आदि को ब्लैकलिस्ट किया जाता था और इसकी जानकारी भी यूजर को नहीं दी जाती थी। खासकर कई दक्षिणपंथी पोस्ट या विचारकों को 'सर्च ब्लैकलिस्ट' और 'ट्रेंड ब्लैकलिस्ट' में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर फाइल्स की दूसरी कड़ी में दावा- पुराना प्रबंधन अनुचित तरीके से यूजर्स के पोस्ट को करता था ब्लैकलिस्ट।दक्षिणपंथी पोस्ट और विचारकों को खास तौर पर 'सर्च ब्लैकलिस्ट' और 'ट्रेंड ब्लैकलिस्ट' में रखा गया।पत्रकार बारी वाइज ने कई ट्वीट कर किए बड़े खुलासे, एलन मस्क ने भी वाइज के ट्वीट को रिट्वीट किया है।

वॉशिंगटन: एलन मस्क के ट्विटर पर अधिग्रहण और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के बाद कंपनी अब कथित तौर पर पुराने प्रबंधन द्वारा अपनाई गई कुछ 'गुप्त नीतियों' के खुलासे को लेकर सुर्खियों में है। इनका खुलासा 'द फ्री प्रेस' की संपादक बारी वाइज ने कई ट्वीट कर किए हैं। इसे हाल में चर्चा में आई 'ट्विटर फाइल्स' की दूसरी कड़ी कहा जा रहा है। दिलचस्प ये है कि मस्क ने भी बैरी वाइज के ट्वीट को इन्हें रिट्वीट किया है।

'यूजर्स को बिना बताए कई पोस्ट किए जाते थे ब्लैकलिस्ट'

बारी वाइज ने एक ट्वीट में कहा, 'नई ट्विटर फाइल्स जांच से पता चलता है कि ट्विटर कर्मचारियों की एक टीम ब्लैकलिस्ट्स बनाती थी। ऐसे ट्वीट जो पसंद नहीं होते हैं, उन्हें ट्रेंडिंग में आने से रोका जाता था, और सक्रिय रूप से पूरे खातों या यहां तक ​​​​कि ट्रेंडिंग विषयों की दृश्यता (विजिविलिटी) को गुप्त रूप से यूजर्स को सूचित किए बिना सीमित कर दिया जाता था।'

वाइज ने अपने ट्वीट में आगे कहा, 'ट्विटर का कभी मिशन था कि वह हर किसी को बिना किसी बाधा के विचारों को बनाने और सूचनाओं को साझा करने की शक्ति दे सके। हालांकि इसके बावजूद बाधाएं खड़ी की गईं।'

ट्विटर के पुराने प्रबंधन का आरोपों से इनकार

ट्विटर के पिछले प्रबंधन ने इस तरह किसी खास प्रतिबंध जैसी बातों की रिपोर्ट का खंडन किया है। वहीं, वाइज ने कहा कि ट्विटर के अधिकारियों और कर्मचारी किसी यूजर को लेकर खोज या किसी ट्वीट की रीच को ब्लॉक या सीमित करने के लिए 'विजिविलिटी फिल्टरिंग या वीएफ' जैसे टूल का इस्तेमाल करते थे। 

वाइज ने दावा किया कि 'VF' यूजर की विजिविलिटी पर ट्विटर के नियंत्रण को बताता है। उन्होंने कहा, ' इसने VF का इस्तेमाल किसी यूजर्स की खोजों को ब्लॉक करने के लिए, किसी विशेष ट्वीट के खोज की क्षमता के दायरे को सीमित करने के लिए, चुनिंदा यूजर्स की पोस्ट को ट्रेंडिंग पेज पर प्रदर्शित होने से रोकने के लिए और हैशटैग खोजों में शामिल करने से रोकने के लिए किया।' 

वाइज ने कहा कि एक चुनिंदा ग्रुप एक दिन में 200 'मामलों' को देखता था और तय किया जाता था कि कुछ यूजर्स की रीच को सीमित किया जाना है या नहीं।

दक्षिणपंथी विचारकों पर रहती थी नजर

बारी वाइज के अनुसार कई दक्षिणपंथी विचारकों को पुराने प्रबंधन द्वारा 'सर्च ब्लैकलिस्ट' और 'ट्रेंड ब्लैकलिस्ट' में रखा गया था। वाइज ने इस संबंध में स्क्रिनशॉट भी शेयर किए।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते, मस्क से मिले सहयोग की बदौलत पत्रकार मैट टैबी ने 'ट्विटर फाइल्स' की पहली कड़ी प्रकाशित की थी। इसमें ट्विटर के आंतरिक कम्यूनिकेशन से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के लैपटॉप से लीक हुई बातों से जुड़ी खबरों को ब्लॉक किया था। यह 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले का घटनाक्रम था।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की