लाइव न्यूज़ :

8000 रुपये से कम कीमत वाले इन स्मार्टफोन्स में मिलेंगे महंगे जैसे फीचर्स, सबसे ज्यादा डिमांड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 10, 2018 13:08 IST

इस खबर में आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके फीचर्स शानदार हैं और ये फोन्स आपको 8,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकते हैं।

Open in App

अक्सर हम सोचते हैं कि कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन मिलना मुश्किल है। बाजार में कम बजट में स्मार्टफोन की लिस्ट काफी कम होती है ऐसा हम सोचते हैं। कई यूजर का बजट कम होने के कारण वो एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने से चूक जाते हैं। ऐसे में कम कीमत में एक अच्छे फीचर्स के साथ आने वाले स्मार्टफोन को चूनना एक बड़ा टास्क हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। हम अपनी इस खबर में आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके फीचर्स शानदार हैं और ये फोन्स आपको 8,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकते हैं। तो आइए डालते हैं इन स्मार्टफोन्स पर एक नजर...

Comio S1 Liteकीमत- 7,499 रुपये

कॉमियो एस1 लाइट में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित कॉमियो यूआई पर काम करता है। डिवाइस 1.3 GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर फोन से 10 घंटे तक बात की जा सकती है। इसके अलावा फोन 160 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।

इसे भी पढ़ें: Samsung लॉन्च करेगी भारत में 4K QLED TV, AI टेक्नोलॉजी से होगा लैस

Xiaomi Redmi 4Aकीमत- 7,000 रुपये

शाओमी कंपनी का ही एक और शानदार स्मार्टफोन रेडमी 4A बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध है। फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और इसने ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3120 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन में 4G वोएलटीई सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi Redmi 5Aकीमत- 6,999 रुपये

रेडमी 5A के 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत आपके बजट में है। डिवाइस में 5 इंच का एचडी आईपीएस 720 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3 जीबी की रैम है और इसका प्रोसेसर एंड्रीनो 308 जीपीयू के साथ 1.4GHz कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 425 पर रन करता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की बनी है और इसे पीछे से मेटालिक फिनिशिंग दी गई है। डिवाइस को गोल्ड, रोज गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फोन 2 और 3जीबी रैम के साथ 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल जाएगा। डिवाइस ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि एक बार पूरा चार्ज करने पर फोन 8 दिनों तक चल सकता है।

Infinix Hot 4 Proकीमत- 6,999 रुपये

इंफिनिक्स हॉट 4 फोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोन में 3 जीबी की रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंफिनिक्स हॉट 4 में 13 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगा पिक्सल का है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो पर चलता है और इसका प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके6737 एसओसी 64 बिट क्वाड-कोर पर रन करता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन ड्यूल सिम को भी स्पोर्ट करता है।

Micromax Canvas 5कीमत- 6,100 रुपये

फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3 जीबी की रैम और 16जीबी की एक्सपेंडेबल मेमोरी दी गई है। डिवाइस ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले लगा है। फोन में 2900 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: इस साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ये फोन्स देंगे दस्तक, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

Comio C2 Liteकीमत - 5,999 रुपये

कॉमियो C2 लाइट में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें एम वॉल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.5 जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित कॉमियो यूआई पर काम करता है। डिवाइस 1.3 GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में 3900 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर फोन से 27 घंटे तक बात की जा सकती है। इसके अलावा फोन 350 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतएंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले हो जाए सतर्क, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें क्या है वजह

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए