लाइव न्यूज़ :

सैमसंग ने पेश किया यूजर्स के लिए ये खास सुविधा, अब आसानी से कर सकेंगे बाढ़ पीड़ितों की मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 21:10 IST

सैमसंग यूजर्स अब सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी का उपयोग करते हुए सीधे मुख्‍यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अपना योगदान दे सकते हैं। सैमसंग अपनी इस पहल के जरिये इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग यूजर्स अब सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी का उपयोग करते हुए सीधे मुख्‍यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अपना योगदान दे सकते हैंसैमसंग पे में, यूजर्स आसानी से मुख्‍यमंत्री बाढ़ राहत कोष के विकल्‍प को खोज सकते हैं

केरल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में हजारों लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होते देख सैमसंग ने अपने यूजर्स द्वारा सैमसंग स्‍मार्टफोन का उपयोग कर राहत कार्यों में योगदान करने का विकल्‍प पेश किया है।

सैमसंग यूजर्स अब सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी का उपयोग करते हुए सीधे मुख्‍यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अपना योगदान दे सकते हैं। सैमसंग अपनी इस पहल के जरिये इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाना चाहती है और उसका लक्ष्‍य संबंधित राज्‍य सरकारों के पुनर्वास कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए राहत कार्यों में योगदान के लिए उपभोक्‍ताओं को एक प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराना है।

सैमसंग पे में, यूजर्स आसानी से मुख्‍यमंत्री बाढ़ राहत कोष के विकल्‍प को खोज सकते हैं और यह दान करने के अनुभव को परेशानी मुक्‍त बनाता है और केवल एक क्लिक पर यह काम किया जा सकता है।

सैमसंग इंडिया के वरिष्‍ठ निदेशक, सर्विस और मोनेटाइजेशन, संजय राजदान ने कहा, “हम अपने उपभोक्‍ताओं को बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आने को प्रोत्‍साहित करते हैं। सैमसंग में, हम अर्थपूर्ण इन्‍नोवेशन के निर्माण पर भरोसा करते हैं जो लोगों के जीवन में बदलाव लाएं। सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी का उपयोग कर, उपभोक्ता अपने स्‍मार्टफोन पर एक आसान स्‍वाइप के जरिये दान दे सकते है।"

क्या है Samsung Pay?

सैमसंग पे, सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की एक मोबाइल पेमेंट और डिजिटल वॉलेट सर्विस है जो यूजर्स को संगत फोन का उपयोग कर भुगतान करने में सक्षम बनाती है। यह सर्विस नियर-फील्‍ड कम्‍युनिकेशंस का उपयोग कर कॉन्‍टैक्‍टलेस पेमेंट के साथ ही साथ मैग्‍नेटिक सिक्‍योर ट्रांसमिशन के जरिये मैग्‍नेटिक स्ट्रिप-ओनली पेमेंट टर्मिनल को भी सपोर्ट करती है। यह भारत में भीम यूपीआई, वॉलेट पेमेंट्स, गिफ्ट कार्ड्स और बिल भुगतान की भी पेशकश करता है।

टॅग्स :सैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेApple ने लॉन्च किया न्यू iPhone 16 तो सैमसंग ने ले ली चुटकी, पोस्ट देख यूजर्स ले रहे मजे

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारफोन लेने का बना ले रहें प्लान, तो अभी करें बुक, वरना जून के बाद बढ़ जाएगी कीमत, जानें यहां..

टेकमेनियाकेंद्र ने सैमसंग गैलेक्सी फोन यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की, जानिए क्यों

टेकमेनियाआईफोन को मात देने के लिए गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो लॉन्च, इस डेट से होगी भारत में प्री-ऑर्डर डिलीवरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की