लाइव न्यूज़ :

Jio Fiber: आज लांच होगा रिलायंस का जियो फाइबर, ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ फ्री सेट टॉप बॉक्स देगा जियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 08:03 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि जियोफाइबर के ग्राहकों को जीवनभर के लिए लैंडलाइन से मुफ्त वॉयस कॉल, 700 रुपये से शुरू होने वाले प्लान पर 100 मेगाबिट (एमबीपीएस) से एक गीगाबिट प्रति सेकेंड की ब्रॉडबैंड स्पीड और वार्षिक प्लान के लिए प्रतिबद्धता पर मुफ्त एचडी टीवी सेट देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों का कहना है कि जियोफाइबर से डीटीएच कंपनियों के कारोबार को चोट पहुंचेगी। सेट टॉप बॉक्स टीवी सेटों पर वीडियो कॉलिंग की सेवा भी उपलब्ध कराएगा। 

रिलायंस की बहुप्रतिक्षित ब्रॉडबेंड सर्विस जियो फाइबर आज यानी 5 सितंबर से शुरू होनी  जा रही है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी आप्टिकल फाइबर आधारित जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा कॉम्बो सर्विस जैसे ब्रॉडबेंड इंटरनेटस फिक्सड लाइन टेलीफोन सर्विस और टीवी सेट-टॉप बॉक्स के साथ लॉन्च होगा।

रिलायंस जियो डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) और केबल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ सेट टॉप बॉक्स मुफ्त दे सकती है।

सूत्र ने कहा कि जियोफाइबर के ग्राहकों को प्रमुख मनोरंजक मोबाइल एप्स के जरिये फिल्मों और अन्य वीडियो सामग्री तक पहुंच मिलेगी। 

इनका शुल्क मासिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन में ही शामिल होगा और उपभोक्ताओं को इसके लिए अलग शुल्क नहीं देना होगा। 

बताया जा रहा है कि सेट टॉप बॉक्स टीवी सेटों पर वीडियो कॉलिंग की सेवा भी उपलब्ध कराएगा। 

इस सेवा के लिए उपभोक्ता को सेट टॉप बॉक्स से कैमरा को जोड़ना होगा। 

विशेषज्ञों का कहना है कि जियोफाइबर से डीटीएच कंपनियों के कारोबार को चोट पहुंचेगी। 

इससे पहले भारती एयरटेल ने इसी सप्ताह अपने एक्सट्रीम मंच पर 3,999 रुपये में नया सेट टॉप बॉक्स देने की घोषणा की है। 

इस पर वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल एप की सामग्री उपलब्ध होगी। हालांकि, कुछ प्रमुख ओवर द टॉप खिलाड़ियों मसलन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार की सुविधा नहीं मिलेगी।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरजियोरिलायंसरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र