लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio ने लॉन्च किया 99 रुपये का प्लान, जानें अनलिमिटेड कॉल्स के अलावा क्या है खास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 17:10 IST

रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा ये प्लान उनके लिए है जिन्हें कम डेटा की जरूरत पड़ती है। इस प्लान के जरिए उन्हें पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक मासिक बचत होगा। इस प्लान को मॉनसून हंगामा ऑफर के साथ लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देJio ने जियो फोन के लिए 99 रुपये का प्लान जारी कियायूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स, 500MB हाई स्पीड इंटरनेट और 300 एसएमएस

नई दिल्ली, 21 जुलाई: रिलायंस जियो ने नए ऑफर का ऐलान कर दिया है। ये ऑफर उनके लिए है जो जियो फोन यूज करते हैं। इस नए प्लान की कीमत मात्र 99 रुपये है। इस प्लान के तहत जियो फोन यूजर्स को प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉल्स, 500MB हाई स्पीड इंटरनेट और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। इस ऑफर की वैधता 28 दिनों के लिए होगा।

Reliance Jio के प्रवक्ता ने कहा ये प्लान उनके लिए है जिन्हें कम डेटा की जरूरत पड़ती है। इस प्लान के जरिए उन्हें पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक मासिक बचत होगा। इस प्लान को मॉनसून हंगामा ऑफर के साथ लॉन्च किया गया था।

ये भी पढ़ें: Vodafone के इस रिचार्ज प्लान में हुआ खास बदलाव, अब मिलेगा 84 दिनों के लिए 235 GB डेटा

इसके अलावा Jio Phone यूजर्स के लिए दो और प्लान लाए गए हैं। इन प्लान की कीमत 49 रुपये और 153 रुपये हैं। 49 रुपये के प्लान में  1 जीबी डेटा और 50 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। 153 रुपये के प्लान को देखें तो इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। बता दें कि दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। ये ऑफर 28 दिनों के लिए वैध होगा।

ये भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में 126 GB डाटा के साथ मिलेंगे और भी बहुत से फायदे

हालांकि जियो के 99 रुपये के प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर नहीं दिखाया जा रहा है लेकिन कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने प्रेस स्टेटमेंट में दी थी।

 

- विक्रमादित्य सिंह सोलंकी

टॅग्स :रिलायंस जियोजिओजियो फोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की