लाइव न्यूज़ :

जानिए ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की तनख्वाह, उम्र, पत्नी, करियर से जुड़ी हर बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2021 19:34 IST

Twitter CEO: पराग अग्रवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई (आईआईटी-मुंबई) और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों की अगुवाई कर रहे हैं।2015 में सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ नियुक्त किया गया था।2014 में माइक्रोसॉफ्ट ने सत्य नाडेला को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया था।

Twitter CEO: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ देंगे और ट्विटर के भारतीय मूल के अधिकारी पराग अग्रवाल उनकी जगह लेंगे। 37 वर्षीय अग्रवाल कंपनी के नए सीईओ होंगे। ट्विटर के सह-संस्थापक डॉर्सी ने करीब 16 साल बाद कंपनी से हटने की घोषणा की थी।

आईआईटी-बंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अग्रवाल 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम थी। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अग्रवाल को बोनस, प्रतिबंधित शेयरों और प्रदर्शन-आधारित शेयर इकाइयों के अलावा सालाना 10 लाख डॉलर का वेतन मिलेगा।

पराग अग्रवाल को एक मिलियन डॉलर (7,50,54,500 रुपये) का वार्षिक पैकेज

सोमवार को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, पराग अग्रवाल को एक मिलियन डॉलर (7,50,54,500 रुपये) का वार्षिक पैकेज मिलेगा। इस हिसाब से उनकी मासिक आय 62 लाख 54 हजार 541 रुपये के करीब होगी। वे एक दिन का करीब 2 लाख 5 हजार 628 रुपये की कमाई करने वाले शख्स होंगे।

इसके अलावा उन्हें बोनस के साथ प्रतिबंधित शेयर यूनिट समेत 12.5 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। 1.52 मिलियन डॉलर है पराग की कुल संपत्ति एक रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय पराग अग्रवाल की कुल आय 1.52 मिलियन डॉलर के आसपास है।

जनवरी 2016 में शादी के बंधन में बंधे

वे इस समय ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं और साल 2011 में ट्विटर कंपनी से जुड़े थे और 2017 से सीटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे जैक डॉर्सी की पसंद हैं। 2015 में विनीता से की थी शादी ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने विनीता अग्रवाल से शादी की है।

पराग और विनीता अक्तूबर 2015 में सगाई करने के बाद जनवरी 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। फिलहाल, पराग पत्नी के साथ कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं और दोनों का एक बेटा भी है।

टॅग्स :पराग अग्रवालट्विटरसोशल मीडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की